यूपी बाढ़ नियंत्रण: 15 जून तक 'कवच' तैयार करने के निर्देश; जलशक्ति मंत्री ने की समीक्षा

यूपी बाढ़ नियंत्रण: 15 जून तक 'कवच' तैयार करने के निर्देश; जलशक्ति मंत्री ने की समीक्षा

yogi-CM

UP Flood Control: Directives Issued to Prepare 'Kavach' by June 15

लखनऊ। UP Flood Control: Directives Issued to Prepare 'Kavach' by June 15, प्रदेश में संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों को लेकर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अधिकारियों को 15 जून से पहले सभी बाढ़ सुरक्षा कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

कहा कि समय रहते तैयारी पूरी हो जाए, ताकि बाढ़ की स्थिति में लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

रविवार को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के सभागार में देवीपाटन मंडल के गोंडा, श्रावस्ती और बहराइच व अयोध्या मंडल के बाराबंकी, अयोध्या और अंबेडकरनगर जिलों में चल रहे बाढ़ सुरक्षा और बचाव कार्यों की समीक्षा की गई।

मंत्री ने कहा कि सभी अभियंता और अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर कामों की लगातार निगरानी करें और इंजीनियरों की तैनाती समय पर सुनिश्चित की जाए।

प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन अनिल गर्ग ने अधिकारियों से कहा कि संभावित स्थानों का मौके पर जाकर निरीक्षण करें और जहां जरूरत हो, वहां मरम्मत का काम तुरंत कराया जाए।