यूपी कोआपरेटिव यूनियन चुनाव: भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, नई प्रबंध समिति गठित
UP Cooperative Union Elections
लखनऊ। UP Cooperative Union Elections, यूपी कोआपरेटिव यूनियन प्रबंध समिति के चुनाव में भाजपा समर्थित सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित चुन लिए गए हैं।
महाराजगंज जिले के फरेंदा विधान सभा क्षेत्र से पूर्व विधायक शिवेंद्र सिंह चौधरी सभापति तथा भाजपा हमीरपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता उप सभापति निर्वाचित हुए हैं। शिवदत्त नारायण सिंह, अभय सिंह चौहान, हरिओम मिश्रा, सुरेश गंगवार, दिवाकर मिश्रा, जयवीर सिंह सिरोही, रामनिवास यादव, बालेंद्र प्रताप सिंह तथा धनंजय कुमार सिंह सदस्य (संचालक) निर्वाचित हुए हैं।
प्रबंध कमेटी में शारदा सिंह, उषा मौर्य और आकांक्षा सोनकर सदस्य नामित किया गया। चुनाव अधिकारी लखनऊ के एडीएम (वित्त) राकेश कुमार सिंह की देखरेख में उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग द्वारा कराए गए चुनाव में निर्विरोध चुने गए सभापति, उप सभापति सहित सभी सदस्यों ने सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर से मुलाकात की।
मंत्री ने शुभकामनाएं देते हुए सहकारिता आंदोलन को और सशक्त बनाने की अपेक्षा की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भी बधाई दी हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि नई प्रबंध कमेटी के नेतृत्व में यूपी कोआपरेटिव यूनियन पारदर्शिता और जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगा। भाजपा समर्थित सभी उम्मीदवारों का निर्विरोध चयन यह बता रहा है कि प्रदेश की सहकारिता व्यवस्था में भाजपा के प्रति व्यापक विश्वास और समर्थन है।