लुधियाना में केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान: भाजपा गठबंधन में ‘बड़े भाई’ की भूमिका निभाएगी
BREAKING
स्पीकर कुलतार सिंह संधवां की अपील- 'रिश्वतखोरी खत्म करने के लिए डिजिटल ईज़ी जमाबंदी पोर्टल का करें इस्तेमाल' हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए ट्राइसिटी के शहरी विकास में तेजी: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री स हरजोत सिंह बैंस की नई घोषणाएँ 'कॉकरोच जनता पार्टी' को यूपी में नहीं मिला भाव: दोपहर 2 बजे मुंबई से लखनऊ उतरे अभिजीत दिपके, प्रदर्शनकारियों ने मंच से खदेड़ा; 3 बजे की फ्लाइट से लौटे दिल्ली लुधियाना में केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान: भाजपा गठबंधन में ‘बड़े भाई’ की भूमिका निभाएगी

लुधियाना में केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान: भाजपा गठबंधन में ‘बड़े भाई’ की भूमिका निभाएगी

Union Ministers major statement in Ludhiana

Union Minister's major statement in Ludhiana

लुधियाना। Union Minister's major statement in Ludhiana, केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ने शिरोमणि अकाली दल के साथ संभावित गठबंधन को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि अकाली दल भाजपा के साथ गठबंधन करना चाहता है, तो उसे यह समझना होगा कि भारतीय जनता पार्टी अब देश ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और गठबंधन में भाजपा छोटे भाई की भूमिका में नहीं रहेगी।

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पंजाब की राजनीति में भाजपा लगातार मजबूत हुई है और पार्टी अपने संगठनात्मक विस्तार तथा जनाधार के बल पर आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि किसी भी संभावित गठबंधन में भाजपा बड़े भाई की भूमिका निभाएगी। अकाली दल यदि भाजपा के साथ आने का इच्छुक है तो उसे इस राजनीतिक वास्तविकता को स्वीकार करना होगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य पंजाब के विकास, सुशासन और जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाना है। पार्टी अपने दम पर भी जनता के बीच मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है। उन्होंने संकेत दिया कि गठबंधन को लेकर अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व स्तर पर लिया जाएगा, लेकिन भाजपा की स्थिति पहले से कहीं अधिक मजबूत है।