Union Minister Nitin Gadkari reached Kullu today to take stock of the damage caused by the floods in Himachal.

हिमाचल में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कुल्लू पहुंचे

Union Minister Nitin Gadkari reached Kullu today to take stock of the damage caused by the floods in Himachal.

Union Minister Nitin Gadkari reached Kullu today to take stock of the damage caused by the floods in

कुल्लू:हिमाचल में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कुल्लू पहुंचे है। केंद्रीय मंत्री के साथ सीएम सुखविंदर सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी है। केंद्रीय मंत्री ने भारी बारिश से हुई तबाही का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद वे भुंतर हवाई अड्डे पर उतरे। कुल्लू पहुंचने पर गडकरी बाढ़ प्रभावितों से भी मिले। उन्होंने अपना दर्द केंद्रीय मंत्री के सामने रखा।

कुल्लू के बाद केंद्रीय मंत्री बजौरा गए और वहां से वामतट होते हुए रामशिला पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात की। इसके बाद वह सीधे गैमन पुल से होते हुए नेशनल हाई-वे मनाली के लिए निकल गए। मनाली में केंद्रीय मंत्री ने बाढ़ से फोरलेन को हुए नुकसान का जायजा लिया और स्थानीय लोगों को मुलाकात की।

भुंतर पहुंचते ही उन्होंने वाया बजौरा किरतपुर-मनाली फोरलेन को बाढ़ से हुए नुकसान का जगह- जगह गाड़ी से उतरकर जायजा लिया और प्रभावित लोगों से बात की। उन्होंने परला भुंतर, कुल्लू, रायसन, दोहलुनाला, पतलीकुहल, 16 मील, 17 मील, कलाथ और आलू ग्राउंड मनाली जाकर सड़क मार्ग से ही नुकसान का जायजा लिया।

इसके बाद वापस आकर बड़ा गढ़ रिजॉर्ट में एनएचएआई अधिकारियों के साथ मीटिंग करके नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट और बाकी नुकसान को लेकर सरकार के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे।

प्रदेश में भारी बारिश से सड़कों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। कई जगह सड़कों का नामो निशान तक मिट गया है। इससे प्रदेशासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि नेशनल हाईवे की भी हालत खस्ता हो गई है। ऐसे में हिमाचल सरकार आज केंद्रीय मदद की गुहार लगाएगी।