Union Cabinet Meeting Decisions| केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में अहम फैसले, मोदी सरकार ने गन्ना किसानों को दी सौगात

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में अहम फैसले; मोदी सरकार ने गन्ना किसानों को दी सौगात, मंत्री अनुराग ठाकुर से सुनिए सारी जानकारी

Union Cabinet Meeting Decisions

Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। एक बड़ा निर्णय देश के किसानों को लेकर भी हुआ। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि, गन्ना किसानों को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट में गन्ने की कीमत में बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है।

ठाकुर ने कहा कि, 1 अक्टूबर 2023 से 30 सितंबर 2024 तक के सीजन में गन्ना किसानों को गन्ने की कीमत 315 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगी। चीनी मिलें बढ़ी हुई कीमत पर गन्ने का भुगतान सीधे किसानों को करेंगी। ठाकुर ने कहा कि, गन्ना उत्पादन लागत को देखते हुए और तमाम सुझावों के बाद गन्ने की कीमत में उचित बढ़ोतरी हुई है।

10 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त, पिछली साल 305 थी कीमत

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, पिछले साल 2022-23 में 305 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने की कीमत तय की गई थी। इस बार 10 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त हुई है। ठाकुर ने इस बीच कांग्रेस सरकार पर निशाना भी साधा। अनुराग ठाकुर ने कहा साल 2013 -2014 में गन्ने की कीमत 210 रूपए प्रति क्विंटल थी. बतादें कि, केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में किसानों के लिए 3 लाख 70 हजार करोड़ के एक पैकेज का भी ऐलान किया गया है।

 Union Cabinet Meeting Decisions
Union Cabinet Meeting Decisions
Union Cabinet Meeting Decisions
 Union Cabinet Meeting Decisions
Union Cabinet Meeting Decisions

 

राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन विधेयक 2023 को संसद में पेश करने की मंजूरी

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी दी कि, भारत में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'जय विज्ञान, जय अनुसंधान' की तर्ज पर कैबिनेट ने राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन विधेयक 2023 को संसद में पेश करने की अनिमति दी है। साथ ही विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड अधिनियम 2008 को फिर से अपील करने का प्रस्ताव किया गया है।

 

यह पढ़ें- मोदी सरकार के साथ आई AAP; UCC पर समर्थन दिया, कहा- देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड होना चाहिए, संविधान भी यही कहता है