नशा तस्करी मामले में दो और नशा तस्कर गिरफ्तार
Two More Drug Traffickers Arrested in Drug Trafficking Case
पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से. के कुशल दिशा-निर्देशन में जिला जीन्द पुलिस में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ए.वी.टी स्टॉफ जींद ने नशा तस्करी के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कि है ।
ए.वी.टी स्टॉफ जींद के इंचार्ज उप निरीक्षक यशवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना जुलाना की टीम ने गश्त व अपराध जांच के दौरान गांव कमाचखेड़ा मोड़, मालवी रोड के पास आरोपी सागर वासी भैणी महाराजपुर(रोहतक) को 4 किलो 158 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार करके आरोपी के खिलाफ थाना जुलाना में
धारा 20/61/85 NDPS Act के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही ए.वी.टी. स्टॉफ जींद को सौंपी गई आरोपी सागर की गहन पूछताछ में आरोपी हर्ष वासी तालु(भिवानी) तथा साहिल वासी काठ मन्डी (महम)
का नाम सामने आया । दिनांक 11.04.2026 को ए.वी.टी स्टॉफ जींद ने हर्ष वासी तालु(भिवानी) तथा साहिल वासी काठ मन्डी (महम)
को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। दोनो आरोपियों को माननीय अदालत मे पेश करके करके आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है ।
पुलिस अधीक्षक जीन्द ने आमजन से अपील की है कि नशा तस्करी जैसी सामाजिक बुराई के विरुद्ध पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।