घर से दो मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान गायब।अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

घर से दो मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान गायब।अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Case Registered against Unknown Persons

Case Registered against Unknown Persons

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Case Registered against Unknown Persons: थाना सारंगपुर क्षेत्र एरिया के अंतर्गत एक घर से दो मोबाइल फोन और कीमती सामान चोरी होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। और पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ईडब्ल्यूएस कालोनी धनांस के रहने वाले इकबाल अहमद ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार सहित रहता है।और पलंबर का काम करता है। 7 मार्च रात के समय पीड़ित घर में अपना दरवाजा खोल कर सो रहा था।जब देर रात दो बजे के करीब उठा तो देखा कि घर में रखे दो मोबाइल फोन एक सिल्वर चैन, चार पेयर ऑफ सिल्वर पेजेबा,दो गोल्ड रिंग घर से गायब थे। जिसके चलते हड़कप मच गया।जिसकी शिकायत थाना सारंगपुर पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मामले में कारवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।