फतेहपुर में दो बड़े हादसे: डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत; करंट लगने से युवती ने तोड़ा दम
Two Major Tragedies in Fatehpur
किशुनपुर(फतेहपुर)। Two Major Tragedies in Fatehpur, क्षेत्र के खेमकरनपुर गांव में बुधवार अपराह्न दो बजे ससुर खदेरी नदी पुल के नजदीक तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रहे बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर में बाइक चले रहे पति की मौके पर मृत्यु हो गई। जबकि घायल पत्नी को सीएचसी खागा में चिकित्सीय टीम ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश पुलिस कर रही है।
खागा कस्बा में चौड़ाखेर मुहल्ले के रहने वाले 28 वर्षीय सुभाष सिंह, बिजली की दुकान खोले हुए थे। बुधवार को वह बाइक पर 25 वर्षीय पत्नी सोनम सिंह को बैठाकर खागा की ओर जा रहे थे। दंपती, थाना क्षेत्र के सरौली गांव में एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में सम्मिलित होने आए थे। खागा-किशुनपुर मार्ग पर बाइक सवार दंपती खेमकरनपुर नदी पुल के पास पहुंचे। तभी खागा से किशुनपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्र होने पर डंपर चालक, मौके पर वाहन छोड़कर भाग निकला। दिवंगत दंपती के परिवार को हादसे की सूचना मिली तो मां शोभा देवी, भाई नागेंद्र व कई रिश्तेदार रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक बच्चेलाल प्रसाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर फरार चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। जिस जगह पर हादसा हुआ, उसके आसपास पुलिस को हेलमेट नहीं मिला है।
इधर, करंट की चपेट में आने से युवती की मौत
गाजीपुर थाने के खेसहन गांव निवासी 18 वर्षीय युवती सोनी देवी पुत्री रजोल रात में खाना खाकर सो गई। रात 11 बजे वह पानी पीने के लिए उठी, तभी चल रहे फर्राटा पंखे में हाथ छू गया। घटनास्थल पर ही युवती की मौत हो गई। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है