मुठभेड़ में दो इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, शाकिर के दोनों पैरों में लगी गोली

मुठभेड़ में दो इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, शाकिर के दोनों पैरों में लगी गोली

Encounter In Shahjahanpur

Encounter In Shahjahanpur

शाहजहांपुर: Encounter In Shahjahanpur: यूपी के शाहजहांपुर में पुलिस और इनामी बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है. जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया है. घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. बदमाशों के पास से दो तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. दोनों बदमाश गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहे थे.

दरअसल, गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहे 10-10 हजार रुपए के इनामी बदमाशों के कांट थाना क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी. दोनों बदमाश बरेली के रहने वाले हैं, जो यहां गौकशी के इरादे से आए हुए थे. पुलिस ने जब दोनों इनामी बदमाशो की घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर करना शुरू कर दिया.

जवाबी फायरिंग में शाकिर नाम के बदमाश के पैर में गोली लगी है. जबकि उसका दूसरा साथी धर्मवीर तमंचे के साथ गिरफ्तार हुआ है. दोनों के पास से दो तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. फिलहाल घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है.

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेंद्र कुमार ने बुधवार को बताया कि थाना निगोही में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित आरोपियों के कांट-मदनापुर मार्ग स्थित जिन्दों वाली पुलिया के पास मौजूद होने की सूचना मिली थी. सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर कुछ आरोपी भाग निकले जबकि अन्य ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी मो. शाकिर के दोनों पैरों में गोली लगी.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. शाकिर निवासी पीर बहोडा थाना इज्जतनगर जनपद बरेली और धर्मवीर निवासी ज्योति नगर जागीर थाना क्योलडिया जनपद बरेली के रूप में हुई है. दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था.

उन्होंने बताया कि मो. शाकिर पर बरेली और शाहजहांपुर के थानों में लूट गौकशी और गैंगस्टर सहित 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज है. आरोपी धर्मवीर पर गैंगस्टर सहित आठ मुकदमे दर्ज. आरोपियों पर थाना कांट पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.