Bihar Politics: बिहार में बदले सियासी समीकरण, राजद और रालोजपा के कई नेता भाजपा में शामिल

Political equations shift in Bihar

Political equations shift in Bihar

पटना। Political equations shift in Bihar, भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में सारण एवं सिवान की राजनीति से जुड़े कई चेहरों ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष व राजद नेत्री लीलावती गिरी, रालोजपा महासचिव व राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल, छात्र लोजपा (पारस) गुट के राहुल यादव सहित कई नेताओं भाजपा का दामन थामकर पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अपनी आस्था व्यक्त की।

‎समारोह में मंत्री दिलीप जायसवाल और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने सभी नवागंतुकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया।

'देश की सबसे विश्वसनीय राजनीतिक शक्ति बनी भाजपा'

मंगल पांडेय ने कहा कि भाजपा आज देश की सबसे विश्वसनीय राजनीतिक शक्ति बनकर उभरी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्रीय गौरव के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। यही कारण है कि समाज के हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर राजनीतिक पृष्ठभूमि से लोग भाजपा की नीतियों पर भरोसा जता रहे हैं।‎

सारण और सिवान में भाजपा का यह विस्तार केवल संगठनात्मक मजबूती नहीं, बल्कि जनता के बदलते विश्वास का भी प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इन क्षेत्रों में भाजपा और अधिक मजबूती से उभरेगी तथा विपक्ष के पास जनता के बीच कहने-सुनने के लिए बहुत कम बचेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले सभी साथियों का सम्मान और योगदान संगठन में पूरी गंभीरता से सुनिश्चित किया जाएगा।

'जनता विकास के साथ खड़ी'

जायसवाल ने कहा कि सिवान और सारण की धरती ऐतिहासिक, वैचारिक और राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण रही है। यह जननायक डॉ. राजेंद्र प्रसाद जैसी महान विभूतियों की कर्मभूमि रही है। ऐसे क्षेत्र से बड़ी संख्या में नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का भाजपा से जुड़ना इस बात का संकेत है कि जनता अब विकास, स्थिरता और मजबूत नेतृत्व के साथ खड़ी है।

‎कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल ने किया। समारोह में दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह व्यास, सिवान जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी प्रभात मालाकार, कार्यालय मंत्री विनय केसरी सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

भाजपा में कौन-कौन शामिल हुआ?

‎भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष लीलावती गिरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल, छात्र नेता राहुल यादव, पूर्व प्रमुख कृष्णा पांडेय (सिवान सदर), पूर्व प्रमुख बिनोद सिंह (रघुनाथपुर), चिकित्सक डॉ. धीरन कुमार, चिकित्सक डॉ. अनिता, मुखिया मिंटू तिवारी (पपऊर, पचरुखी), मुखिया संतोष यादव (बरहन गोपाल, सिवान सदर), मुखिया उपेंद्र यादव (बाघड़ा, सिवान सदर), राजद वरिष्ठ नेता रंजीत यादव, पूर्व मुखिया मुन्नापाल (पकड़ी पंचायत, बड़हरिया), इंद्रपाल मेहता (बिंदुसार), राजद नेता बलिस्टर कुशवाहा (गुठनी), युवा राजद नेता मूर्ति पासवान (महादेवा), समाजसेवी रश्मि कुमारी तथा समाजसेवी रोमी कुमारी समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न दलों के नेता शामिल हैं।