जे.सी.बोस विश्वविद्यालय में मैकेनिकल इंजीनियरिंग पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न

जे.सी.बोस विश्वविद्यालय में मैकेनिकल इंजीनियरिंग पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न

Two-Day International Conference

Two-Day International Conference

फरीदाबाद। दयाराम वशिष्ठ: Two-Day International Conference: जे.सी.बोस विश्वविद्यालय वाईएमसीए के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित “मैकेनिकल इंजीनियरिंग में रुझान एवं प्रगति” विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन में अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के विशेषज्ञों सहित शिक्षाविदों और उद्योग जगत के दिग्गजों ने शिरकत की।

सम्मेलन के पांच तकनीकी सत्रों में कुल 160 शोध-पत्र प्रस्तुत किए गए। विशेषज्ञों ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नवीनतम विकास और सस्टेनेबल डेवलपमेंट (सतत विकास) की आवश्यकता पर बल दिया। समापन दिवस का मुख्य आकर्षण 'इंडस्ट्री कॉन्क्लेव' रहा, जहाँ फरीदाबाद की औद्योगिक चुनौतियों के व्यावहारिक समाधानों पर गहन मंथन हुआ।

कॉन्क्लेव में राज भाटिया, आशीष बंसल और प्रमोद राणा सहित 10 वरिष्ठ उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया। चर्चा का मुख्य केंद्र स्वदेशी तकनीक और पर्यावरण अनुकूल विनिर्माण प्रथाएं रहीं, ताकि 'आत्मनिर्भर भविष्य' की नींव रखी जा सके।

समापन सत्र में मुख्य अतिथि एस.के. सिंघल और विशिष्ट अतिथि प्रो. विवेक कुमार (आईआईटी दिल्ली) व श्री आदेश सक्सेना (ईईएसएल) उपस्थित रहे। सम्मेलन चेयर प्रो. अरविंद गुप्ता ने रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि संयोजन प्रो. संध्या दीक्षित, डॉ. राजीव साह और डॉ. राजेश अत्री द्वारा किया गया। प्रो. हरिओम के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।