हत्या के प्रयास मामले में दो भाईयों को सात-साल साल की कैद
Two Brothers Sentenced to Seven Years in Prison
-सेक्टर-11 थाना पुलिस ने 2021 में केस दर्ज कर किया था गिरफ्तार
चंडीगढ़,20 अप्रैल : Two Brothers Sentenced to Seven Years in Prison: जिला अदालत ने छह साल पहले घर के सामने हुए जानलेवा हमले के एक मामले में पकड़े गए दो भाईयों को दोषी करार देते हुए 7-7 साल की कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। सजा पाने वाले दोषी भाईयों के पहचान अमन और अनिल के रूप में हुई है। दायर मामले के तहत आरोपियों ने सेक्टर-25 में पीड़ित पर उस समय हाथियारों से लैस होकर जानलेवा हमला कर दिया था,जब वह रात में खाना खाने के बाद अपनी पत्नी के साथ घर के सामने ही वॉक कर रहा था। मामले में पुलिस ने पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर दोषियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया था।
दर्ज मामले के तहत सेक्टर-25 कॉलोनी की रहने वाली 23 वर्षीय नेहा ने अक्तूबर 2021 में पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे वह अपने पति सुनील के साथ घर के बाहर ही सैर कर रही थी। तभी अमन, अनिल के साथ उनके 4-5 साथी भी हांथों में गंडासी, तलवार व डंडो से लैस होकर पैदल उनके घर के सामने आकर खड़े हो गए। इसके बाद अमन ,अनिल और अन्य लड़कों ने उसके पति पर गंडासी,तलवार और डंडो से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान सभी आरोपी जोर-जोर से चिल्ला रहे थे कि आज उसके पति सुनील को जान से मार देना है। यह शोर सुनकर सुनील की मां भी बाहर आई और शोर मचाना शुरू कर दिया। यह देख आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल सुनील को तुरंत सेक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया,जहां उसकी हालत को देखते हुए तुरंत पीजीआई रैफर कर दिया गया। इस हमले में सुनील के सिर पर व शरीर के अन्य अंगो पर गंभीर चोटे लगी,गनिमत यह रही कि उसकी जान बच गई। मामले में सेक्टर-11 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामले में करीब 6 साल तक चली अदालती कार्रवाई के दौरान सामने आए तथ्यों को जांचने और दलीलों को सूनने के बाद कोर्ट ने आरोपियों को दोषी करार देते हुए उक्त सजा सुनाई है।