बाराबंकी: 'अकबरपुर' का नाम 'नारायण धाम' करने की मांग; ट्रस्ट अध्यक्ष ने CM योगी से की मुलाकात
Trust President Meets CM Yogi
दरियाबाद (बाराबंकी)। Trust President Meets CM Yogi, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अकबरपुर के आदिशक्ति श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट के अध्यक्ष ने मुलाकात की। सीएम से मिलकर 95 प्रतिशत हिंदू आबादी वाले गांव अकबरपुर का नाम बदलकर नारायण धाम रखने की मांग की।
साथ ही मंदिर को धार्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने का अनुरोध किया। अकबरपुर गांव में आदिशक्ति श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट ने भव्य श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर की स्थापना कराई है। यह मंदिर आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। ट्रस्ट अध्यक्ष डा. रमेश सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात बताया कि गांव का वातावरण धार्मिक और राष्ट्रीय संस्कृत सभ्यता से ओतप्रोत है।