भारत-पाकिस्तान युद्ध पर अमेरिकी राष्ट्रपति का नया दावा; अब ट्रंप ने कहा- मैं बीच में न आता तो पाकिस्तान PM मर जाते... पढ़िए
Trump New Claim To Pakistan PM Shahbaz Sharif Would Died in Operation Sindoor
Trump on India-Pakistan War: भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाने और मध्यस्थता को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक न जाने कितनी बार ट्रंप यह दावा कर चुके हैं कि उन्होंने ही व्यापार रोकने की धमकी देकर भारत-पाकिस्तान का युद्ध रुकवाया। इसके साथ ही भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान कितने फाइटर जेट गिरे? ट्रंप यह भी बताते हैं। वहीं अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक नया दावा किया है। अब ट्रंप ने कहा है कि अगर वह न होते तो भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' में पाकिस्तान PM शहबाज़ शरीफ की मौत हो जाती।
मैं बीच में न आता तो पाकिस्तान PM मर जाते...
दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में 2026 के स्टेट ऑफ़ द यूनियन को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान ट्रंप ने एक बार फिर दुनिया के विभिन्न देशों के बीच युद्ध रुकवाने का राग अलापा। ट्रंप ने कहा कि अपने पहले 10 महीनों में, मैंने आठ युद्ध खत्म किए। जिसमें अलग-अलग देशों के बीच टकराव शामिल है। इस बीच ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान का भी नाम लिया और कहा कि मैं 2 परमाणु शक्ति वाले देशों के बीच युद्ध रोका। पाकिस्तान और भारत में न्यूक्लियर वॉर हो सकता था। ट्रंप ने कहा कि अगर मैंने भारत-पाकिस्तान युद्ध नहीं रुकवाया होता तो लोग कह रहे हैं कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की मौत हो जाती।
वीडियो
क्या सोच रहे होंगे पाकिस्तान PM शहबाज़ शरीफ?
डोनाल्ड ट्रंप के बोलने के बारे में तो कुछ नहीं कहा जा सकता। ट्रंप के हालिया बयानों ने यह सिद्ध भी किया है। लेकिन पाकिस्तान PM शहबाज़ शरीफ के बारे में ट्रंप का बयान और चौंका रहा है। खुद पाकिस्तान PM शहबाज़ शरीफ भी चौंक रहे होंगे। ट्रंप ने तो पाकिस्तान PM का मजाक ही बनवा दिया। यानि ट्रंप का यह इशारा था की भारत के आगे पाकिस्तान टिक नहीं सकता। बता दें कि, शहबाज़ शरीफ इन दिनों ट्रंप की खूब जी हुज़ूरी कर रहे हैं। ट्रंप के कहने पर खड़े हो जाते हैं, कहने पर बैठ जाते हैं। ऐसे में लोग ट्रंप के इस बयान के बाद कह रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप से दुश्मनी तो फिर भी चल जाएगी, लेकिन उनकी दोस्ती बहुत भारी है और यह बात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ को आज पता चल रही होगी।
ट्रंप के युद्ध रुकवाने के बयान को भारत नकार चुका
हैरानी की बात ये है कि डोनाल्ड ट्रंप भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने का बयान तब भी दे रहे हैं जब भारत ने इसे आधिकारिक रूप से नकार रखा है। भरत सरकार का कहना है कि, भारत और पाकिस्तान के बीच किसी की मध्यस्थता नहीं रही और न कभी आगे रहेगी। युद्ध रोकने की बात पर भारत सरकार ने कहा कि, इसके लिए पाकिस्तान ने पहल की जिसके बाद दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशक DGMO की सीधी बातचीत हुई और युद्ध रोकने पर सहमति बनी। इसमें किसी तीसरे देश का रोल नहीं रहा।
भारत ने चलाया था 'ऑपरेशन सिंदूर'
गौरतलब है कि, 22 अप्रैल को हुए पहलगाम के बर्बर आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 6-7 मई की रात 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू कर पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। मारे गए आतंकियों में कई मुख्य आतंकी भी ढेर हुए। भारत की तरफ से यह केवल आतंकियों पर की गई कार्रवाई थी। आम नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचाया गया। मगर आतंकियों पर हुई कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला उठा।
पाकिस्तान की सेना ने भारत की कार्रवाई को अपने ऊपर किया गया हमला माना और इसके बाद पाकिस्तान ने भारत पर सैन्य हमला कर इसे युद्ध का रूप दे दिया। पाकिस्तान ने जब सैन्य हमला किया तो इसके जवाब में जो टकराव हुआ उसमें भारत के हमले में पाकिस्तान के कई एयरबेस और सैन्य ठिकाने तबाह हो गए. साथ ही करीब 40 पाक सैनिक-अफसर मारे गए। आखिर में पाकिस्तान को भारत के सामने शिकस्त झेलनी पड़ी और बातचीत कर सैन्य कार्रवाई रोकने का निर्णय लिया. 10 मई शाम को दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया।