कालाअंब में बाइक सवार दंपती की दर्दनाक मौत

कालाअंब में बाइक सवार दंपती की दर्दनाक मौत

Traumatic death of bike riding couple in Kala Amb

Traumatic death of bike riding couple in Kala Amb

  1. कालाअंब में बाइक सवार दंपती की मौत।

  2. ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से हादसा।

  3. पुलिस ने फरार बाइक चालक पर केस दर्ज किया।

नाहन। हिमाचल प्रदेश में जिला सिरमौर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में वीरवार दोपहर बाइक सवार दंपती की ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। दंपती त्रिलोकपुर से बाइक पर कालाअंब की ओर आ रहा था। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतकों की पहचान जगरू मांझी पुत्र लेखराज मांझी, लखपति देवी पत्नी जगरू मांझी दोनों निवासी गोपालगंज, तहसील गोपालगंज केशापुर जिला भागलपुर बिहार के रूप में हुई है। 

बाइक सवार से लिफ्ट ली

कालाअंब पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस से प्राप्त 
जानकारी के अनुसार दंपती त्रिलोकपुर से कालाअंब की ओर आ रहा था। बीच रास्ते में उन्होंने एक बाइक सवार से लिफ्ट ली। जैसे ही बाइक रुचिरा पेपर मिल के समीप पहुंची, तो चालक ने आगे चल रहे एक ट्रैक्टर को गलत तरीके से ओवरटेक करने का प्रयास किया। 

बाइक से गिरकर टायर के नीचे आ गए पति-पत्नी

बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में दंपती की टायर के नीचे कुचले जाने से मौत हो गई, जबकि बाइक चालक तुरंत बाद मौके से फरार हो गया। 

कालाअंब के खैरी में रहते थे दोनों

पुलिस के अनुसार मृतक पति पत्नी कालाअंब के खैरी में रह रहे थे, जो कालाअंब क्षेत्र के उद्योगों में मजदूरी करते थे। दुर्घटना के तुरंत बाद भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए। हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक

जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने दुर्घटना में दो की मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, उसकी तलाश की जा रही है।