पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती

Transfers and New Postings of 7 IAS Officers

Major Administrative Reshuffle in Punjab

चंडीगढ़। राज्य सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव केएपी सिन्हा द्वारा जारी आदेशों के अनुसार 2007 बैच के आईएएस अधिकारी मनजीत सिंह बराड़ को स्थानीय सरकार विभाग के प्रशासनिक सचिव पद से हटाकर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

वहीं घनश्याम थोरी को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव के साथ मेडिकल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए स्थानीय सरकार विभाग का प्रशासनिक सचिव लगाया गया है।

उच्च शिक्षा निदेशक बने कुलवंत सिंह

2012 बैच के कुलवंत सिंह को स्थानीय सरकार विभाग के निदेशक पद से उच्च शिक्षा निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं साक्षी साहनी की सेवाएं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को सौंपते हुए उन्हें नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) पंजाब का मिशन निदेशक लगाया गया है।

वह पंजाब अर्बन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पुडा) की मुख्य प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालती रहेंगी। जसप्रीत सिंह को उद्योग एवं वाणिज्य निदेशक के साथ पंजाब इन्फोटेक के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। हरसूहिंदर पाल सिंह बराड़ को उच्च शिक्षा निदेशक पद से स्थानांतरित कर स्थानीय सरकार विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है।

रुबिंदर जीत सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदरी

2020 बैच के आईएएस अधिकारी रुबिंदरजीत सिंह बराड़ की सेवाएं उद्योग एवं वाणिज्य विभाग को सौंपते हुए उन्हें पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन तथा पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वह स्थानीय सरकार विभाग में अतिरिक्त सचिव का प्रभार भी संभालेंगे। सरकार ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए है।