Transfer drive schedule released for PM Shri and Model

पीएम श्री और मॉडल संस्कृति स्कूलों में ट्रांसफर ड्राइव का शेड्यूल जारी, 14 मार्च तक दिखेंगी वैकेंसी

undefined

Transfer drive schedule released for PM Shri and Model

हरियाणा के पीएम श्री और मॉडल संस्कृति स्कूलों में ट्रांसफर ड्राइव का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ट्रांसफर ड्राइव शुरू होने के बाद अब सामान्य स्कूलों के वे शिक्षक भी इन स्कूलों में आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने इसके लिए आवश्यक पात्रता परीक्षा पहले ही पास कर ली है।

निदेशक सीनियर सेकेंडरी व मौलिक शिक्षा को एसीएस द्वारा जारी पत्र के अनुसार विभाग आज से 14 मार्च तक पोर्टल पर उपलब्ध रिक्तियों की स्थिति स्पष्ट करेगा। इसके बाद 15 से 18 मार्च तक ट्रांसफर ड्राइव में भाग लेने के इच्छुक शिक्षक पोर्टल पर अपनी सहमति दर्ज कर सकेंगे।

19 और 20 मार्च को दर्ज कराई गई सहमति के आधार पर वैकेंसी और सीटों की संख्या पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी।

21 मार्च से भर सकेंगे चॉइस

पीएम श्री और मॉडल संस्कृति स्कूलों में नए स्टेशन के इच्छुक नियमित शिक्षक 21 से 25 मार्च तक अपनी पसंद के सेंटर भर सकेंगे। इसके बाद 26 से 28 मार्च के बीच उन्हें स्टेशन अलॉट किए जाएंगे।

वहीं गेस्ट टीचर 29 मार्च से 1 अप्रैल तक अपनी पसंद के सेंटर भरेंगे, जबकि उन्हें 2 से 4 अप्रैल के बीच स्टेशन आवंटित किए जाएंगे। हालांकि चॉइस भरने और स्टेशन अलॉट करने की तिथियां नियमित और गेस्ट शिक्षकों के लिए अलग-अलग रखी गई हैं, लेकिन दोनों को एक साथ ही रिलीव किया जाएगा।

जुलाई तक हो सकती है रिलीविंग

पीएम श्री और मॉडल संस्कृति स्कूलों के शिक्षकों के लिए ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव शुरू हो चुका है और 4 अप्रैल तक सेंटर भी अलॉट कर दिए जाएंगे। हालांकि चर्चा है कि जनगणना कार्य के चलते शिक्षकों की रिलीविंग जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह तक हो सकती है।