शाहजहांपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो की टक्कर से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

शाहजहांपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो की टक्कर से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Tragic Road Accident in Shahjahanpur

Tragic Road Accident in Shahjahanpur

 शाहजहांपुर। Tragic Road Accident in Shahjahanpur, लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। दंपती और दो बच्चों ने दम तोड़ दिया। हादसा बोलेरो और बाइक की टक्कर से हुआ।

फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की जांच-पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, बोलेरो की टक्कर से निगोही निवासी बाइक सवार अरुण उनकी पत्नी व दो बच्चों की मृत्यु हो गई। रामनगर बगिया मुहल्ला निवासी अरुण कुमार गुरुवार दोपहर में बाइक से पत्नी सीमा, चार वर्षीय बेटे नैतिक व छह वर्षीय बेटी दीक्षा के साथ खुटार रिश्तेदार के घर जा रहे थे।

पुवायां में सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो के चालक ने टक्कर मार दी। जिससे दंपती उनके दोनों बच्चों की मृत्यु हो गई। प्रभारी निरीक्षक आरके रावत ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।