रोहतक में दर्दनाक सड़क हादसा: जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई कार, पंजाब के दो युवकों की मौत
- By Gaurav --
- Saturday, 28 Feb, 2026
Tragic road accident in Rohtak: Car collides with divider on Jammu-Katra
हरियाणा के रोहतक के आईएमटी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में पंजाब के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
क्या हुआ हादसे में?
जानकारी के अनुसार, पंजाब के संगरूर जिले के चीमा निवासी विक्रम सिंह और गुरचेत अपने साथियों के साथ लखनऊ में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। जब उनकी कार जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे पर पहुंची तो अचानक सामने एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
चार लोग थे कार में सवार
हादसे के समय कार में कुल चार लोग सवार थे। सूचना मिलते ही आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को PGIMS Rohtak पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य का इलाज जारी है।
पुलिस की कार्रवाई
आईएमटी थाना एसएचओ बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
यह हादसा एक बार फिर सड़क पर सतर्कता और रफ्तार पर नियंत्रण की अहमियत को याद दिलाता है। अचानक आने वाली परिस्थितियां कभी-कभी जानलेवा साबित हो जाती हैं।