हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बागेश्वर धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने मारी टक्कर; दंपती और चालक समेत 4 की मौत, 1 गंभीर

हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बागेश्वर धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने मारी टक्कर; दंपती और चालक समेत 4 की मौत, 1 गंभीर

Tragic Road Accident in Hamirpur:

Tragic Road Accident in Hamirpur

 हमीरपुर। Tragic Road Accident in Hamirpur:  यूपी के हमीरपुर में बड़ा हादसा हो गया। बागेश्वर धाम से दर्शन करके वापस लौट रहे कार सवारों को कानपुर सागर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वैगनआर कार के परखचच्चे उड़ गए और दंपती और चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा ने घटना स्थल का जायजा लिया। घटना की सूचना मृतकों के स्वजन को दी गई है। मृतक कानपुर के रहने वाले हैं वहीं चालक लखनऊ का निवासी बताया जा रहा है।


रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे कानपुर नगर के सिगनेटर सिटी जागेश्वर मंदिर के पास नवाबगंज मुहल्ला निवासी 55 वर्षीय नरेंद्र अपनी 52 वर्षीय पत्नी रेखा समेत कानपुर निवासी 57 वर्षीय राजकपूर, इनकी पत्नी 54 वर्षीय मीना व लखनऊ निवासी कार चालक आयुष चौहान 25 के साथ बागेश्वर धाम से दर्शन करके वापस घर को लौट रहे थे। जैसे ही इनकी कार कानपुर सागर हाईवे स्थित मौदहा कोतवाली के छिरका गांव के पास पहुंची कि तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने इनकी कार में टक्कर मार दी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार नरेंद्र, रेखा, राजकपूर और चालक आयुष की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं गंभीर रूप से घायल हुई राजकपूर की पत्नी मीना को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां से उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों के स्वजन को घटना की सूचना दे दी गई है। इस घटना से मृतक के स्वजन बेहाल हैं।

एएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि कार ट्रक में हुई टक्कर में दंपती व कार चालक समेत चार की मौत हुई है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।