Tragic accident in Haryana, Scorpio collides with tree, 5 friends die

हरियाणा में दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, 5 दोस्तों की मौत

accig

Tragic accident in Haryana, Scorpio collides with tree, 5 friends die

 

हरियाणा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। घड़वाल से भावड़ रोड पर काली स्कॉर्पियो (HR 98 B 9988) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। गाड़ी में करीब सात युवक सवार थे, जो गांव भावड़ में शादी समारोह में जा रहे थे।

हादसा इतना भीषण था कि चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को पीजीआई खानपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मृतकों की पहचान

हादसे में जिन युवकों की मौत हुई, उनकी पहचान इस प्रकार है:

  1. गोलू, निवासी घुसकानी (शादीशुदा)

  2. अंकुश पुत्र जयपाल, निवासी खिड़वाली (अविवाहित)

  3. दीपक पुत्र जगदीश, निवासी खिड़वाली (अविवाहित)

  4. साहिल पुत्र सतबीर, निवासी खिड़वाली (अविवाहित)

बताया जा रहा है कि सभी मृतकों की उम्र करीब 25 से 28 वर्ष के बीच थी।

घायलों की स्थिति

हादसे में घायल युवकों में शामिल हैं:

  1. अंकित पुत्र राजकिशन, निवासी खिड़वाली

  2. सागर पुत्र दया किशन, निवासी खिड़वाली

दोनों का पीजीआई खानपुर में इलाज चल रहा है।

वहीं मोहित पुत्र अशोक, निवासी खिड़वाली, हादसे में सुरक्षित बताया जा रहा है।

पुलिस कर रही जांच

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।