हनुमान जयंती पर कानपुर में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे प्रभावित
Traffic Diversions in Kanpur on Hanuman Jayanti
कानपुर। Traffic Diversions in Kanpur on Hanuman Jayanti, हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर दो अप्रैल को शहर में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। डीसीपी यातायात रवीन्द्र कुमार ने बताया कि गुरुवार को सुबह छह बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। यातायात विभाग ने इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम के लिए 9305104340 और ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9305104387 भी जारी किए हैं। डीसीपी ने बताया कि पनकी क्षेत्र में चलने वाले सभी प्रकार के भारी और मध्यम वाहन जिनको पूर्व में पास जारी किए गए हैं वह निरस्त रहेंगे।
इन स्थानों पर रहेगी पार्किंग व्यवस्था
- कानपुर देहात से थाना सचेंडी भाैंती बाईपास चौराहा होते हुए पनकी मंदिर की ओर जाने वाले श्रद्धालु भौंती चौराहे से आगे पनकी पड़ाव गंगागंज क्रासिंग से बाएं मंदिर तक पहुंचेंगे। इनके वाहनों के लिये पार्किंग स्थल स्टेशन रोड तिराहे से पूर्व गंगागंज मार्ग के दोनों ओर एवं इस मार्ग से अन्य विभिन्न लिंक मार्गों पर उपलब्ध कराई गई है।
- जनपद हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव आदि जनपदों की ओर से आने वाले श्रद्धालु जो घंटाघर चौराहा, रामादेवी चौराहा, नौबस्ता चौराहा, विजय नगर चौराहा से होते हुए मंदिर परिसर की ओर आएंगे, वह सभी भाटिया तिराहे से दाहिने मंदिर तक एवं स्टेशन रोड होते हुए मंदिर परिसर तक पहुंचेंगे। जो वाहन भाटिया तिराहे से मंदिर की ओर जाएंगे वह अपना वाहन एमआइजी तिराहे के अंदर और पनकी थाना मार्ग के दोनों तरफ पार्क कर सकेंगे।
- कन्नौज, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद की ओर से कल्याणपुर होते हुए जो श्रद्धालु मंदिर परिसर जाएंगे। वह सभी कल्याणपुर से आवास विकास नहर पनकी होते हुए एमआइजी रोड एवं सब्जीमंडी तिराहे पर स्थित रामलीला मैदान में अपने वाहन खड़े कर सकेंगे।
- कानपुर देहात शिवली रसूलाबाद मार्ग से जवाहरपुरम शताब्दी नगर रतनपुर होते हुए मंदिर की ओर जाने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को नारायणा कालेज चौराहे से आगे शताब्दी नगर रोड तिराहे तक सड़क के दोनों ओर अपने वाहन खड़े कर सकेंगे।
ऐसा रहेगा डायवर्जन
- कल्याणपुर की ओर से आने वाला यातायात आवास विकास नहर पनकी से आगे शताब्दी द्वार और पनकी मंदिर की ओर नहीं जा सकेगा। ये वाहन आवास विकास नहर पनकी से अर्मापुर नहर तिराहा अथवा एमआइजी तिराहा होते हुए जाएंगे।
- पनकी रोड चौकी थाना कल्याणपुर से कोई भी भारी और मध्यम वाहन पनकी नहर की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन डबल पुलिया विजय नगर होते हुए जाएंगे।
- भाटिया तिराहे से कोई भी भारी या मध्यम वाहन पनकी मंदिर की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन अर्मापुर नगर होते जा सकेंगे।
- कालपी रोड से कोई भी भारी या मध्यम वाहन पनकीधाम स्टेशन होते हुए पनकी मंदिर की ओर नहीं जा सकेंगे।
- नारायणा कालेज चौराहे से कोई भी वाहन शताब्दी द्वार तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करके जा सकेंगे। ऐसे वाहन गंगागंज क्रासिंग होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- पनकी पड़ाव गंगागंज क्रासिंग से कोई भी भारी या मध्यम वाहन पनकी मंदिर की ओर नहीं जा सकेंगे।
- भौती बाईपास चौराहे से विजय नगर चौराहे की ओर एवं विजय नगर चौराहे की ओर से भौती बाईपास चौराहे की ओर कोई भी भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन भौती बाईपास से एलएमएल चौराहा होते हुए दादा नगर, विजय नगर चौराहा मार्ग का प्रयोग करते हुए जाएंगे।
यहां रहेगी पार्किंग व्यवस्था
- मंदिर के पश्चिम द्वार पर (वीवीआइपी और आवश्यक सेवा हेतु)
- शताब्दी रोड तिराहे से रतनपुर रोड पर सड़क के दोंनो ओर
- सब्जीमंडी रोड
- रामलीला मैदान
- पनकी थाना मार्ग सड़क के दोनों ओर
- कमल मेमोरियल स्कूल गली
- कछुआ तालाब रोड (पुलिस और प्रशासन पार्किंग)
- स्टेशन रोड तिराहे से गंगागंज क्रासिंग मार्ग
- गेट नंबर चार के सामने
- एटीएम चौराहा