“कानपुर में ट्रैफिक चेकिंग हादसा, सब्जी विक्रेता की मौत”

“कानपुर में ट्रैफिक चेकिंग हादसा, सब्जी विक्रेता की मौत”

Traffic checking accident in Kanpur

“Traffic checking accident in Kanpur

कानपुर। कानपुर में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान हादसा हो गया। ट्रैफिक पुलिस ने जांच के लिए पिकअप को रोका तो चालक नियंत्रण खो बैठा। इससे मंडी में पिअकप पलट गई जिससे दबकर सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। 

घाटमपुर थानाक्षेत्र के राहमपुर निवासी 43 वर्षीय अनिल फुटकर सब्जी विक्रेता थे। परिवार में पत्नी गुड़िया और बेटा अभय है। छोटे भाई प्रेमचंद्र ने बताया कि बुधवार सुबह करीब चार बजे वह हनुमंत विहार थानाक्षेत्र स्थित अर्रा सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने गए थे। वह बंदगोभी खरीद रहे थे तभी यातायात पुलिसकर्मियों ने आलू लदी पिकअप चालक को दौड़ाया।

चालक ने मंडी में घुसने के लिए पिकअप दौड़ाया जिसके बाद पिकअप का पिछला पहिया पुलिया में फंस गया जिससे आलू के बोरे अनिल के ऊपर पलटे और अनियंत्रित पिकअप भी पलट गया। जिससे उसकी दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपित यातायात पुलिसकर्मी मौके से भाग निकले। स्वजन ने बताया कि नौ साल पहले हादसे में भाई प्रेमनारायण की माैत हो गई थी।