जेवर में ऑनलाइन मंगाए गए सल्फास से व्यापारी की मौत
Trader dies after consuming sulphas
-
जेवर के व्यापारी ने ऑनलाइन मंगाया सल्फास।
-
पारिवारिक अनबन के बाद किया विषाक्त का सेवन।
-
परिजनों ने ई-कॉमर्स बिक्री पर प्रतिबंध मांगा।
जेवर। इंटरनेट युग में ऑनलाइन खरीदारी से वैश्विक पहुंच के साथ मनचाहा समान घर बैठे आसानी से मंगाया जाते है, लेकिन अब लोगों ने आत्महत्या के लिए इन प्लेटफार्म को जहर मंगाने के लिए प्रयोग करना शुरू कर दिया है। ऐसा ही मामला जेवर में सामने आया है।
जेवर के मोहल्ला कानून गोयान निवासी एक व्यापारी ने अनबन के चलते जेवर से दनकौर जाकर ई-कॉमर्स वेबसाइट से विषाक्त पदार्थ मंगाकर सेवन कर लिया। लोगों को जानकारी उस वक्त हुई जब व्यापारी की कार से ई-कॉमर्स वेबसाइट से मंगाए गए सल्फास के पैकेट मिले। स्वजन ने बताया कि ई-कॉमर्स वेबसाइट पर इस तरीके के विषाक्त पदार्थ की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगना चाहिए।
जेवर के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी मोनू जेवर कस्बे में ही मोबाइल और इलेक्ट्रानिक समान की दुकान चलाते थे। पिछले दिनों किसी बात को लेकर स्वजन से मोनू की अनबन हो गई। इसी नाराज होकर मोनू ने ई-कॉमर्स वेबसाइट से सल्फास ऑर्डर कर दिया। जिसकी डिलेवरी होने के बाद मोनू ने जेवर से दनकौर पहुंचकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।
तबीयत बिगड़ने पर मोनू से अपने दोस्तों को विषाक्त पदार्थ के सेवन की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे स्वजन ने व्यापारी युवक को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही स्वजन में चीख-पुकार मच गई। गमगीन माहौल में युवक का मंगलवार दोपहर अंतिम संस्कार किया गया।