ऊना हादसा: पीर निगाह से बाबा बालक नाथ जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली पलटी; 10 घायल, एक PGI रेफर

ऊना हादसा: पीर निगाह से बाबा बालक नाथ जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली पलटी; 10 घायल, एक PGI रेफर

Tractor-trolley carrying devotees traveling from Peer Nigah

Tractor-trolley carrying devotees traveling from Peer Nigah

ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में सोमवार को प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह के आगे हरियाली में श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सभी श्रद्धालु हरियाणा नारायणगढ़ के बताए जा रहे हैं। हादसे में करीब 10 श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है। एक घायल की गंभीर हालत होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। 

ऊना अस्पताल में सभी घायलों का उपचार जारी है। घायलों में महिला, पुरुषों संग बच्चे भी शामिल हैं। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पुलिस थाना ऊना की टीम भी पहुंची है। फिलहाल प्राथमिकता के आधार पर घायलों के उपचार दिलाया जा रहा है।

पीर निगाह से बाबा बालक नाथ मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार सोमवार को हरियाणा नारायणगढ़ के श्रद्धालुओं का जत्था ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर पीर निगाह माथा टेकने पहुंचे थे। यहां माथा टेकने के बाद सभी बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई व दियोटसिद्ध में माथा टेकने के लिए रवाना हुए थे।

 

हरियाली में हादसा, मच गई चीख पुकार

ट्रैक्टर ट्राली बंगाणा के पास हरियाली में पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई। एकाएक मौके पर चीखो पुकार मच गई। इस बीच राहगीर और अन्य लोगों ने मिलकर घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया। एक घायल पीजीआई रेफर किया गया है। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।