यूपी में बाल-बाल बची आन्ध्रा से जा रही टूरिस्ट बस 50 लोग सुरक्षित
Tourist Bus from Andhra Narrowly Escapes Disaster
( अर्थ प्रकाश / बोम्मा रेडड्डी )
अमरावती : : (आंध्र प्रदेश) आंध्र राज्य से तीर्थ यात्राओं में जा रही एक टूरिस्ट बस उत्तर प्रदेश में एक बड़े हादसे से बाल-बाल बची। जो पलनाडु जिले के नरसारावपेट से करीब 50 यात्रीयों ने नैमिषारण्य तीर्थ यात्रा मंदिरों के दर्शन करने घूमने के बाद लखनऊ और अयोध्या होते हुए नेपाल जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हालांकि बस का एक्सीडेंट हो गया, लेकिन खुशकिस्मती से सभी यात्री बच गए। कुछ को मामूली चोटें आईं। पीड़ितों और उनके परिवार वालों ने राहत की सांस ली क्योंकि वे बच गए।