​टोंक: NH-52 पर धूं-धूं कर जली HDFC बैंक की कैश वैन; करोड़ों की नकदी सुरक्षित बचाई गई

​टोंक: NH-52 पर धूं-धूं कर जली HDFC बैंक की कैश वैन; करोड़ों की नकदी सुरक्षित बचाई गई

Tonk: HDFC Bank cash van burns to ashes on NH-52

Tonk: HDFC Bank cash van burns to ashes on NH-52

Rajasthan News: राजस्थान के टोंक में नेशनल हाईवे-52 पर स्थित निवाई क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. जयपुर से भीलवाड़ा की ओर जा रही एचडीएफसी (HDFC) बैंक की एक टेंपो ट्रैक्स गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई.

इस वैन में बैंक का करोड़ों रुपये का कैश रखा हुआ था. गनीमत यह रही कि समय रहते सूचना मिलते ही निवाई पुलिस और हाईवे कर्मी सक्रिय हो गए, जिससे जान-माल का नुकसान नहीं हुआ.

शॉर्ट सर्किट बना आग का कारण

शुरुआती जानकारी के अनुसार, वाहन में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से अचानक धुआं निकलने लगा. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी गाड़ी आग के गोले में तब्दील हो गई. चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को सड़क किनारे रोका, जिसके बाद हड़कंप मच गया.

सुरक्षित निकाला गया कैश

हादसे के दौरान हाईवे कर्मियों ने अदम्य साहस का परिचय दिया. आग की लपटों के बीच उन्होंने तुरंत गाड़ी में मौजूद सुरक्षा गार्डों को बाहर निकाला और करोड़ों की नकदी (कैश) को सुरक्षित बाहर खींच लिया. सूचना पर निवाई पुलिस भी मौके पर पहुंची और यातायात नियंत्रित किया.

दूसरे वाहन से सुरक्षित शिफ्टिंग

घटना की गंभीरता को देखते हुए निवाई एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. पूरी नकदी को कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे वाहन में शिफ्ट किया गया और सुरक्षित रूप से निवाई ब्रांच पहुंचाया गया. भीषण आग से टेंपो ट्रैक्स गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई, लेकिन करोड़ों का कैश और स्टाफ सुरक्षित है.