To end factionalism among leaders
BREAKING
उत्तराखंड में बादल फटा, भीषण सैलाब; SDRF की टीम रवाना की गई, लोगों को सेफ रेस्क्यू करने का प्रयास, मानसून सीजन बना आफत चंडीगढ़ के उद्योगपति एमपी चावला की बड़ी जीत; डा. लाल पैथ लैब से खाली कराया अपना परिसर, कोर्ट के आदेश से कब्जा हटा, पढ़िए चंडीगढ़ के धनास में निकली जगन्नाथ रथ यात्रा; 'महाप्रभु' की जय-जयकार से गूंजा क्षेत्र, भक्ति भाव में झूमते दिखे लोग, गजब उल्लास दिखा 11 लड़कियों से शादी के लिए 1900 लड़कों का आवेदन; इंटरव्यू के बाद 11 सिलेक्ट, लड़कियों की राय ली, घर-रोजगार को देखा गया CM भगवंत मान की आज मैरिज एनिवर्सरी; पत्नी गुरप्रीत कौर ने लिखा- मेरे हमसफ़र को शादी की सालगिरह मुबारक, आप बुलंदियों पर रहें

नेताओं की गुटबाजी खत्म करने को भाजपा ने चुनाव में लगाए संयोजक, एक दूसरे के विरोधी को एक ही कमेटी में किया शामिल

To end factionalism among leaders

To end factionalism among leaders

To end factionalism among leaders- चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने नेताओंं की आपसी गुटबाजी और मतभेदों को खत्म करते हुए उन्हें एक ही कमेटी में शामिल कर दिया है। इससे हाईकमान के आदेश पर एक साथ काम करना नेताओं की मजबूरी बन जाएगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की तरफ से शुक्रवार की सुबह इस संबंध में आदेश जारी किए गए।

पार्टी के पास नेताओं की स्थानीय स्तर पर गुटबाजी की खबरें लगातार पहुंच रही थी। नेताओं की आपसी गुटबाजी का नुकसान निकाय चुनाव में उतरे प्रत्याशियों को हो रहा था। जिसके चलते भाजपा ने समय रहते डैमेज कंट्रोल कर लिया है।

भाजपा ने फरीदाबाद नगर निगम के लिए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल तथा राज्य मंत्री राजेश नागर को संयोजक लगाया है। यहां केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर को शहर की राजनीति से दूर रखने का प्रयास किया गया है।

हिसार में सांसद नवीन जिंदल के साथ उनके धुर विरोधी पूर्व मंत्री कमल गुप्ता को संयोजक बनाया है। करनाल निगम में कैबिनेट मंत्री महीपाल ढांडा और विधायक जगमोहन आनंद संयोजक होंगे। पानीपत में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार तथा पूर्व विधायक प्रमोद विज को संयोजक बनाया गया है।

रोहतक नगर निगम में पूर्व सांसद एवं कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा तथा पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर संयोजक होंगे। सोनीपत में विधानसभा डिप्टी स्पीकर डॉ.कृष्ण मिढ्ढा और विधायक निखिल मदान को संयोजक बनाया गया है। विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन व मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन की टिकट काटकर निखिल मदान को उतारा गया था। निखिल के विधायक बनने के बाद राजीव जैन की राजनीति अलग चल रही थी।

यमुनानगर में पार्टी ने पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर तथा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को संयोजक लगाया है।

इसी तरह अंबाला नगर निगम में मंत्री अनिल विज के साथ उनके धुर विरोधी रहे पूर्व मंत्री असीम गोयल को लगाया गया है। वहीं अंबाला कैंट नगर परिषद में अकेले विज को जिम्मेदारी दी गई है। गुरुग्राम में राव नरबीर के साथ मुकेश शर्मा, मानेसर में आरती राव और सत्यप्रकाश जरावता को संयोजक बनाया गया है।

पटौदी नगर परिषद में विधायक बिमला चौधरी, सिरसा नगर परिषद में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी व पूर्व विधायक गोपाल कांडा, थानेसर में सांसद नवीन जिंदल तथा पूर्व विधायक सुभाष सुधा,अंबाला छावनी में परिवहन मंत्री अनिल विज तथा सोहना नगर परिषद में राज्य मंत्री गौरव गौतम व तेजपाल तंवर को संयोजक बनाया गया है।