गैंगस्टरों पर नकेल कसने के लिए पंजाब की तर्ज पर यूटी पुलिस ने भी एजीटीएफ का गठन किया

गैंगस्टरों पर नकेल कसने के लिए पंजाब की तर्ज पर यूटी पुलिस ने भी एजीटीएफ का गठन किया

UT Police has also Constituted an AGTF

UT Police has also Constituted an AGTF

यूटी पुलिस के डीजीपी डॉक्टर सागर प्रीत हुडा के दिशा निर्देश।

इंस्पेक्टर हरिंद्र सेखो और सतविंदर सिंह के हाथों में होगी कमान।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। UT Police has also Constituted an AGTF: अब शहर में कोई भी अपराधी/शूटर या फिर गैंगस्टर किसी भी वारदात को अंजाम देगा।वह पुलिस से अब बच नहीं पाएगा।जी हां यूटी पुलिस ने अब पूरी तरह से तैयारी कर और यूटी पुलिस के डीजीपी डॉक्टर सागर प्रीत हुडा के दिशा निर्देशों के चलते पंजाब की तर्ज पर यूटी में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन किया है। यूटी पुलिस की एजीटीएफ अपराधियों और गैंगस्टरों पर नजर रखेगी।और उन पर अपनी पूरी तरह से नकेल कसेगी। यूटी पुलिस की एजीटीएफ में दो जाबांज इंस्पेक्टरो की तैनाती की गई है। जिसमें इंस्पेक्टर हरिंद्र सेखो और इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह शामिल है।इसके साथ ही 30 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। बता दे कि इंस्पेक्टर हरिंद्र सेखो ने पहले भी कई गैंगस्टरों और शातिर अपराधियों पर नकेल कसते हुए उन्हें जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया है।वही इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह ने क्राइम ब्रांच में रहते हुए कई गैंगस्टरों,अपराधियों और नशा तस्करों को नशीले पदार्थों के साथ पकड़ कर महत्वपूर्ण मामलों को सुलझाया।और उन्हें जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया। शहर में अब एजीटीएफ के गठन के चलते अपराधियो और गैंगस्टरों पर नकेल कसी जाएगी।

क्या था मामला।

बीते दिन दिनदिहाड़े सैक्टर 9 स्थित जिम की कुछ दूरी पर फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत उर्फ चिन्नी को बाइक पर सवार दो आरोपी शूटरो द्वारा गोलियों से भून कर उसे फरार हो गए थे।इस हत्या की साजिश दविंद्र बबीहा गैंग के गैंगस्टर लक्की पटियाल ने रची।आरोपी शूटर इस वारदात को अंजाम देकर बाइक पर सवार होकर फरार हो थे। पंजाब पुलिस की एजीटीएफ टीम भी फरार हुए आरोपी शूटरो की तलाश में लगी हुई थी। पंजाब की एजीटीएफ टीम को टेक्निकल तकनीक और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों के बारे में पता चला तो टीम ने हरियाणा पुलिस की एसटीएफ से संपर्क साधा और ज्वाइंट ऑपरेशन में आरोपियों को सरेंडर करने के लिए कहा गया।तो आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने अपनी जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी शूटरो को ज़ख्मी कर दिया। पुलिस ने इस मामले में पनाह देने वाले को भी गिरफ्तार किया है।पकड़ा गया आरोपी शूटर राजन उर्फ पहलवान हत्या को अंजाम देने के लिए नेपाल के रास्ते भारत आया था। पीछे से पंजाब के जिला फिरोजपुर का रहने वाला है। जबकि इसका साथी बाइक ड्राइब करने वाला पंजाब के जिला नवाशहर का रहने वाला था।