टाई चंडीगढ़ द्वारा डॉ गर्ग को प्रगति एचीवर पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया

टाई चंडीगढ़ द्वारा डॉ गर्ग को प्रगति एचीवर पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया

TiE Chandigarh honored Dr. Garg

TiE Chandigarh honored Dr. Garg

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। TiE Chandigarh honored Dr. Garg: शनिवार को इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक होटल में द इंडस एन्त्रेप्रेंयूर्स द्वारा करवाए विकास शिखर सम्मेलन में डॉ मीना गर्ग को सामाजिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में  प्रगति समय से आगे रहने वाली महिला पुरस्कार से सम्मानित किया गया।यह सम्मान उन्हें अल्बा एस,उप उच्चायुक्त (ब्रिटिश उच्चायोग) ,डॉ मधु चितकारा (अध्यक्ष, चितकारा ग्रुप ऑफ़ स्कूल एवं कॉलेजेस ) अजय तिवारी (मुख्य संरक्षक , टाई चंडीगढ़), डॉ पूजा नायर (चेयर , टाई वीमेन)  असीम गोयल (पूर्व मंत्री ),  नितिन बंसल (मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी, हरियाणा) एवं अन्य महानुभवों द्वारा प्राप्त हुआ। देश विदेश से आये सैंकड़ों महिला नेतृत्व वाली उद्यमशीलता फर्मों के बीच यह सम्मान डॉ गर्ग को  महिलाओं को सशक्त बनाने,समावेशी भागीदारी को बढ़ावा देने और नेतृत्व एवं शासन में समान प्रतिनिधित्व की वकालत करने के प्रति उनके नेतृत्व और प्रतिबद्धता के कारण प्राप्त हुआ।