जम्मू स्टेशन पर छूटा बैग लौटाकर टिकट निरीक्षक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
Ticket Inspector Sets Example of Integrity by Returning
, उत्तर रेलवे में जम्मू मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने एक बार फिर अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण पेश किया है। ट्रेन संख्या 12355 ( अर्चना एक्सप्रेस ) में पटना से श्री माता वैष्णोदेवी कटरा दर्शन करने आए, यात्री का जम्मू रेलवे स्टेशन पर छुटे बैग को मुख्य टिकट निरीक्षक श्री अब्दुल रशीद द्वारा स्टेशन चैकिंग के दौरान बरामद कर, यात्री को सुपुर्द किया।
घटना का विवरण:
ट्रेन संख्या 12355 अर्चना एक्सप्रेस के S3 की सीट नंबर 53 पर यात्रा कर रहे यात्री, जो पटना बिहार से श्री माता वैष्णोदेवी कटरा दर्शन करने आए थे, यात्री के जम्मू रेलवे स्टेशन उतरने तथा इसी दौरान जम्मू से कटरा के लिए ट्रेन पकड़ते हुए, अपना बैग गलती से जम्मू रेलवे स्टेशन पर ही भुल गए। ऑन ड्यूटी मुख्य टिकट निरीक्षक ने स्टेशन पर चैकिंग के दौरान एक अनजान बैग देखा। जिसमें कुछ कपड़े, जरुरी दस्तावेज व 20 हज़ार रुपए थे। टिकट निरीक्षक ने यात्री के दस्तावेजों में से फोन नंबर ढूंढा और यात्री को फ़ोन कर खोए हुए, बैग की जानकारी दी। आगे कि कार्यवाही करते हुए, टिकट निरीक्षक ने राजकीय रेलवे पुलिस के समक्ष यात्री को जम्मू रेलवे स्टेशन बुलाकर बैग लोटाया।
अपना बैग मिलते ही यात्री ने रेलवे तथा टिकट चेकिंग स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
इस सराहनीय कार्य पर टिप्पणी करते हुए, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्री उचित सिंघल ने कहा,
"जम्मू मंडल अपने यात्रियों की सुरक्षा और उनके सामान की हिफाजत के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। इस तरह की तत्परता रेल सेवाओं में यात्रियों का विश्वास बढ़ाती है। रेलवे ऐसे कुशल कर्मचारियों की सराहना करता है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि रेलवे के भीतर ऐसे ईमानदार कर्मचारियों को प्रोत्साहन मिले"