Ticket checking staff returned a passenger's bag left behind at Jammu railway station

जम्मू रेलवे स्टेशन पर छूटा यात्री का बैग टिकट चेकिंग स्टाफ ने लौटाया

jammu

Ticket checking staff returned a passenger's bag left behind at Jammu railway station

जम्मू रेलवे स्टेशन पर छूटा या

उत्तर रेलवे
जम्मू मंडल
दिनांक: 04 मार्च 2026

प्रेस विज्ञप्ति

जम्मू रेलवे स्टेशन पर छूटा यात्री का बैग टिकट चेकिंग स्टाफ ने लौटाया

जम्मू, 04 मार्च 2026। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने एक बार फिर ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। ट्रेन संख्या 12355 अर्चना एक्सप्रेस से पटना (बिहार) से श्री माता वैष्णोदेवी कटरा दर्शन के लिए आए एक यात्री का बैग जम्मू रेलवे स्टेशन पर छूट गया था, जिसे मुख्य टिकट निरीक्षक श्री अब्दुल रशीद ने बरामद कर सुरक्षित रूप से यात्री को वापस सौंप दिया।

घटना का विवरण

ट्रेन संख्या 12355 अर्चना एक्सप्रेस के कोच S-3, सीट संख्या 53 पर यात्रा कर रहे यात्री जम्मू रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद कटरा जाने वाली ट्रेन पकड़ने की जल्दी में अपना बैग स्टेशन पर ही भूल गए।

ड्यूटी पर तैनात मुख्य टिकट निरीक्षक श्री अब्दुल रशीद ने स्टेशन चेकिंग के दौरान एक लावारिस बैग देखा। बैग की जांच करने पर उसमें कुछ कपड़े, आवश्यक दस्तावेज तथा लगभग 20 हजार रुपये नकद पाए गए।

टिकट निरीक्षक ने बैग में मौजूद दस्तावेजों से यात्री का संपर्क नंबर प्राप्त कर उनसे संपर्क किया और उन्हें खोए हुए बैग की सूचना दी। इसके बाद राजकीय रेलवे पुलिस की उपस्थिति में यात्री को जम्मू रेलवे स्टेशन बुलाकर उनका बैग सुरक्षित रूप से सौंप दिया गया।

अपना बैग वापस मिलने पर यात्री ने रेलवे प्रशासन और टिकट चेकिंग स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

इस सराहनीय कार्य पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल ने कहा,
"जम्मू मंडल अपने यात्रियों की सुरक्षा और उनके सामान की हिफाजत के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। इस प्रकार की तत्परता और ईमानदारी रेल सेवाओं के प्रति यात्रियों का विश्वास मजबूत करती है। ऐसे कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना रेलवे की प्राथमिकता है।"

राघवेंद्र सिंह
जन संपर्क निरीक्षक
जम्मू मंडल

त्री का बैग टिकट चेकिंग स्टाफ ने लौटाया