गोंडा में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, एक घंटे तक बाधित रहा रेल यातायात, कई ट्रेनें बीच रास्ते में रुकीं

1000267501

Goods train wagon derails in Gonda

गोंडा। Goods train wagon derails in Gonda, जिले में बुधवार सुबह हादसा हो गया। कचहरी रेलवे स्टेशन से गोंडा रेलवे स्टेशन मुख्यालय आ रही गेहूं से लदी मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया।

यह हादसा मुख्यालय स्टेशन से महज 50 मीटर पहले सरकारी गैस एजेंसी के पास हुआ, जहां मालगाड़ी की एक बोगी डाउन नंबर-2 ट्रैक से उतर गई।

हादसे के कारण डाउन रेल मार्ग एक घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा, जिससे ग्वालियर मेल और गोरखनाथ एक्सप्रेस सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोकना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।

रेल यातायात हुआ बाधित 

वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक आर. एस. मीणा ने बताया कि मालगाड़ी के बेपटरी हुए डिब्बे को वापस ट्रैक पर लाने के लिए युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है, ताकि जल्द से जल्द रेल यातायात सामान्य किया जा सके।