जेजेपी की तीन महिला जिला प्रभारी और 19 महिला जिला अध्यक्ष नियुक्त, देखें लिस्ट
- By Gaurav --
- Saturday, 20 Sep, 2025

Three women district in-charges and 19 women district
Three women district in-charges and 19 women district : जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी डॉ किरण पुनिया, महिला प्रदेश अध्यक्ष रजनी दहिया मालिक व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद महिला सेल में तीन जिला प्रभारियों और 19 जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों की सूची जारी की। महेंद्रगढ़ जिले में सुविधा शास्त्री, पानीपत में सरिता मोर और सिरसा में सुमित्रा देवी भारी को महिला जिला प्रभारी नियुक्त किया गया हैं।
वहीं जेजेपी ने अंबाला जिले में सरबजीत कौर, भिवानी में सिलोचना पोटलिया, दादरी में लक्ष्मी बालोदा, फरीदाबाद में हरमीत कौर, गुरुग्राम में संतोष देवी, जींद में सुनीता ढुल और झज्जर में शीला गोदारा को महिला जिला अध्यक्ष बनाया हैं।
इसी तरह कैथल जिले में सुनीता कोटड़ा, कुरुक्षेत्र में रजीता सिंह, महेंद्रगढ़ में सोनिया धनखड़, नूंह में डॉ नफीसा, पलवल में सुनीता भारद्वाज, पानीपत में गीता पालड़ी को महिला जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इनके अलावा पंचकुला जिले में कविता कुमारी, रेवाड़ी में सुमन शर्मा, रोहतक में प्रेमलता, सिरसा में सरोज डुडी, सोनीपत में रेनू देवी और यमुनानगर में गुरजीत कौर जेजेपी महिला अध्यक्ष होंगी।
- तीन महिला जिला प्रभारी व 19 महिला जिला अध्यक्ष घोषित
अंबाला – सरबजीत कौर
भिवानी – सिलोचना पोटलिया
दादरी – लक्ष्मी बालोदा
फरीदाबाद – हरमीत कौर
गुरुग्राम – संतोष देवी
जींद – सुनीता ढुल
झज्जर – शीला गोदारा
कैथल – सुनीता कोटड़ा
कुरुक्षेत्र – रजीता सिंह
महेंद्रगढ़ – सुविधा शास्त्री (प्रभारी)
सोनिया धनखड़ (अध्यक्ष)
नूहं – डॉ नफीसा
पलवल – सुनीता भारद्वाज
पानीपत – सरिता मोर (प्रभारी)
गीता पालड़ी (अध्यक्ष)
पंचकुला – कविता कुमारी
रेवाड़ी – सुमन शर्मा
रोहतक – प्रेमलता
सिरसा – सुमित्रा देवी भारी (प्रभारी)
सरोज डुडी (अध्यक्ष)
सोनीपत – रेनू देवी
यमुनानगर – गुरजीत कौर