तीन सांसदों दीपेंद्र हुड्डा, वरुण चौधरी, कर्मवीर बौद्ध और विधायक चंद्रमोहन ने मनाए रावल बंधू

तीन सांसदों दीपेंद्र हुड्डा, वरुण चौधरी, कर्मवीर बौद्ध और विधायक चंद्रमोहन ने मनाए रावल बंधू

Three MPs—Deepender Hooda, Varun Chaudhary, and Karamvir Baudh

Three MPs—Deepender Hooda, Varun Chaudhary, and Karamvir Baudh

पूर्व प्रधान रविंद्र रावल, पूर्व पार्षद नरेश रावल के घर पहुंचे तीनों सांसद, विधायक और अन्य नेता

पंचकूला, 03 मई : नगर परिषद के पूर्व प्रधान रविंद्र रावल, उनके छोटे भाई दो बार के पूर्व पार्षद नरेश रावल को तीन सांसदों दीपेंद्र सिंह हुड्डा, वरुण चौधरी, कर्मवीर बौद्ध और पांच बार के विधायक पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने उनके घर पहुंचकर मना लिया। मेयर पद के लिए टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे रविंद्र रावल पंजाबी एकता मंच, पंचकूला के प्रधान हैं। पंचकूला विधानसभा में पंजाबी समुदाय के लगभग 55000 मतदाता हैं। चंद्रमोहन ने  पिछले दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रविंद्र रावल के साथ मतभेद होने की बात कही थी मगर रविवार को चंद्रमोहन ने कहा कि उनके बीच कोई मतभेद नहीं थे। उन्होंने कहा कि पिछल बातें छोड़ो। अब नया सवेरा निकल आया है। तीनों सांसद और विधायक के साथ अन्य नेताओं का रविंद्र रावल और नरेश रावल ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उधर, रविंद्र रावल ने कहा कि पंचकूला नगर निगम में कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा के सामने मजबूत चुनौती पेश करेंगे। इस अवसर पर जिला प्रधान संजय चौहान, संजीव भारद्वाज, विजय शर्मा, दिव्यांशु बुद्धिराजा और अन्य कांग्रेस नेता भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि रविंद्र रावल मेयर पद टिकट की दौड़ में सबसे आगे थे।