पंचकूला में सर्व कर्मचारी संघ कर्मचारियों द्वारा सड़को पर कर्मचारियों का हजारों की संख्या में जन सैलाब

पंचकूला में सर्व कर्मचारी संघ कर्मचारियों द्वारा सड़को पर कर्मचारियों का हजारों की संख्या में जन सैलाब

पंचकूला में सर्व कर्मचारी संघ कर्मचारियों द्वारा सड़को पर कर्मचारियों का हजारों की संख्या में जन सैलाब

पंचकूला में सर्व कर्मचारी संघ कर्मचारियों द्वारा सड़को पर कर्मचारियों का हजारों की संख्या में जन सैला

चण्डीगढ़। हरियाणा गर्व.पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजि.न.41 मुख्यालय चरखी दादरी ( संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) पी.डब्ल्यू.डी.के तीनों विभागों के हजारों कर्मचारियों ने आज शहीद  मेजर संदीप सांकला पार्क नजदीक माजरी चौंक व चरखा पार्क सेक्टर 2 में एकत्रित हो कर प्रदर्शन करते हुए  जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता के कार्यालय पर पहुंचे और  जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता को अपनी मांगों का ज्ञापन दिया। और वहां से प्रदर्शन करते हुए सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता के कार्यालय का घेराव किया और तानाशाही अधिकारी के खिलाफ व मांगों पर बातचीत कर समाधान न करने के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी यदि समय रहते हुए मांगों का समाधान नहीं किया तो   सोमवार 29 अगस्त  से अनिश्चितकालीन आन्दोलन शुरू किया जायेगा।

  आज के प्रदर्शन की अध्यक्षता राज्य प्रधान जयपाल गुड्डा ने की संचालन राज्य महासचिव जैरनल सिंह ने किया। राज्य प्रधान जयपाल गुड्डा ने कहा कि हरियाणा गर्व.पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्करज यूनियन तीनों विभागों का  नेतृत्व करता है जिसमें सिंचाई विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग,बी&आर विभाग आते हैं और सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता से लगातार पत्राचार व 5 जुलाई,19जुलाई को कर्मचारियों की मांगों पर बातचीत के माध्यम से समाधान करने के कोशिश की लेकिन अधिकारी अपने तानाशाही दिखाते हुए बातचीत करने को तैयार नहीं 

 राज्य के प्रधान जयपाल सिंह गुड्डा, महासचिव जरनैल सिंह, चैयरमैन कृष्ण शर्मा, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सतीश सेठी, उपमहासचिव व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के उप प्रधान शीलकराम मलिक, मुख्य संगठन सचिव गंगाराम मौन, कोषाध्यक्ष अजित पांचाल, सर्व कर्मचारी संघ जिला पंचकुला के प्रधान श्रर्वण कुमार, प्रधान पवन शर्मा नीलोखेड़ी, चेयरमैन तेज पाल राणा नीलोखेड़ी, ब्लॉक प्रधान निसिंग अशोक कुमार बरास ,प्रैस सचिव योगेश शर्मा व केन्द्रीय कमेटी सभी पदाधिकारीयों ने बताया कि प्रमुख अभियंता जल   संसाधन एवं सिंचाई विभाग द्वारा सेवा नियमों को दरकिनार कर तानाशाही तरीके से भिन्न-2 प्रवृत्ति के पदो को एक पद में मर्ज करने व सेवा नियमों की त्रुटियां दूर न होने पर आगामी आन्दोलन की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी जिलों के जिला प्रधान के नेतृत्व में अपने-2जिलों से कर्मचारियों को लेकर  पंचकूला  शहीद  मेजर संदीप सांकला पार्क नजदीक माजरी चौंक व चरखा पार्क सेक्टर-2 में हजारों कर्मचारियों पहुंचे प्रमुख अभियंता सिंचाई विभाग तानाशाही व विभागीय नियमों की अनदेखी करके मनमर्जी के नियम लागू करने के विरोध में व पब्लिक हेल्थ विभाग द्वारा टर्म अप्वाइंटी कर्मचारिओं ,जिनका सेवाकाल 16वर्ष से ज्यादा हो चुका है। उनको कौशल रोजगार निगम के तहत रजिस्टर कर उनका भविष्य अंधकारमय करने के खिलाफ,उनका 11 महीने का शोषण फिर हटा देने बारे , पंचायती टयूबवैल आपरेटर जिनकी सेवाएं पंचायतों को हस्तांतरित की गई उनको वापिस जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में स्थानांतरित करवाने,जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के 18 पदों के वेतनमान अपग्रेड करने,दोनो विभागों के सेवा नियमों, वेतनमानों में संशोधन के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव सिंचाई विभाग व पब्लिक हेल्थ व प्रदेश सरकार को  कुंभकर्णी नींद  में सो रही सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया गया तो29 अगस्त सेअनिश्चितकालीन

आन्दोलन जब तक  बातचीत के माध्यम से मांगों को हल नहीं किया जाता तब  तक जारी रहेगा।ग्रुप सी व डी कर्मचारियों की पोस्ट  क्लब करने पर भारी रोष है। प्रदेशाध्यक्ष की

 मौजूदगी में मुख्य रूप से निम्नलिखित मुद्दों पर आन्दोलनज शुरू किया गया :-

1. प्रमुख अभियंता पब्लिक हेल्थ व  प्रमुख अभियंता सिंचाई विभाग द्वारा मनमाने तरीके से कर्मचारी विरोधी फैसले लेने के विरोध में राज्य कमेटी ने   26 अगस्त को प्रमुख अभियंता के कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया गया था। यह धरना तब तक चलेगा जब तक के प्रमुख अभियंता कर्मचारी विरोधी अपने फैसले वापस नहीं लेते।
2. कौशल रोजगार में जिन कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन हुआ है उन सभी कर्मचारियों का ईएसआई कार्ड बनाया जाए और इन सभी कर्मचारियों का प्रोविडेंट फंड भी जमा करवाया जाए।
3. कर्मचारी जिस पद पर कार्यरत हैं उन सब उन कर्मचारियों को उनके पद पर ही रखा जाए जैसे कई कर्मचारी इलेक्ट्रीशियन व पंप ऑपरेटर हैं उन सब को उनके पदों पर ही रखा जाए।
4. सभी कर्मचारियों को उनके अनुभव के अनुसार वेतन दिया जाए।
5. सिंचाई विभाग में कैनाल गार्ड की भर्ती में योग्यता को मध्य नजर रखते हुए इनको तृतीय श्रेणी का कर्मचारी घोषित किया जाए।
6. विभाग में खाली पड़े पदों को नियमित भर्ती दवारा भरा जाए।
7. जिन पदों की भर्ती योग्यता मैट्रिक+आई.टी.आई.है उन्हें FPL-4(2400रुपयेG.P.)का वेतनमान दिया जाये। पंचायती ट्यूबवेल आपरेटर को मूल विभाग जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी में मर्ज किया जाए तथा बकाया वेतन देते हुए समय पर वेतन दिया जाना सुनिश्चित किया जाए।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की जल व मल की स्कीमों को नगर निगम एवं पंचायतों को देने पर स्थाई प्रतिबंध लगाया जाये।जल जीवन मिशन नामक योजना के नाम पर विभाग को सिकोड़ना बन्द किया जाये । 26 अगस्त 2022 को होने वाले अनिश्चितकालीन धरने की सारी जिम्मेवारी प्रमुख अभियंता सिंचाई विभाग की होगी। 

 जगबीर मलिक - पब्लिक हैल्थ चीफ इंजीनियर को ज्ञापन सोंपा गया । हरियाणा गर्व.पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्करज यूनियन रजि.न.41 संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के कर्मचारी सैक्टर -2 शहीद पार्क से प्रदर्शन करते हुए सिंचाई विभाग व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता के कार्यालय पर प्रदर्शन कर घेराव करेंगे 1.30PM प्रदर्शन शुरू किया गया  । सिंचाई विभाग के उचित अधिकारी द्वारा ,एक मीटिंग में सभी मांगो को माना गया । अधिकारी ने बुधवार का समय रखा गया ।