Anil Vij on Rahul Gandhi- राहुल गांधी पर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री का तंज; रायबरेली से उम्मीदवार बनने पर विज ने कह दी यह बड़ी बात

राहुल गांधी पर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री का तंज; रायबरेली से लोकसभा उम्मीदवार बनने पर अनिल विज ने कह दी यह बड़ी बात

Anil Vij On Rahul Gandhi Lok Sabha Candidate Raebareli BJP Leaders Comments

Anil Vij On Rahul Gandhi Lok Sabha Candidate Raebareli BJP Leaders Comments

Anil Vij on Rahul Gandhi: राहुल गांधी को रायबरेली लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्हें बीजेपी नेताओं ने घेरना शुरू कर दिया है। राहुल पर तंज कसे जा रहे हैं। हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री और दिग्गज बीजेपी नेता अनिल विज ने भी राहुल गांधी पर तंज कसा है।

विज ने राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव न लड़ने पर यहां से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी को बधाई दी है। विज ने कहा कि, अमेठी से चुनाव लड़ने से राहुल गांधी डर गए हैं। अनिल विज लगातार राहुल गांधी और कांग्रेस को निशाने पर लेते रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर कांग्रेस को घेरने में काफी सक्रिय हैं।

अनिल विज का ट्वीट

Anil Vij On Rahul Gandhi Lok Sabha Candidate Raebareli BJP Leaders Comments


रायबरेली से भी हारेंगे राहुल गांधी- डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उम्मीदवारी पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी और गांधी परिवार में अमेठी-रायबरेली से चुनाव लड़ने का साहस नहीं हो रहा है लेकिन किसी ने राहुल गांधी को समझाया होगा कि पिछली बार सोनिया गांधी इतने मतों से जीत गई थीं।

इसलिए आप अमेठी ना जाकर रायबरेली चलिए। मगर सच यह है कि रायबरेली में राहुल गांधी की अमेठी से भी बड़ी पराजय होने जा रही है। ये दोनों सीटें बीजेपी बहुत बड़ें नंबर से जीतेगी। साथ ही उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें बीजेपी की खाते में आने वाली हैं।

राहुल गांधी लगातार पलायन कर रहे- डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

वहीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी अमेठी से पलायन करके वायनाड गए और अब वायनाड से रायबरेली आ गए। लेकिन रायबरेली की जनता जनता समझ चुकी है ये रणछोड़ दास लोग हैं। ऐसे लोगों को रायबरेली की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। रायबरेली अमेठी सहित सभी सीटों पर बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगी।

डरो मत कहने वाले खुद डर रहे- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उम्मीदवारी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुछ समय पहले तक राहुल गांधी कहते थे, डरो मत-डरो मत... लेकिन वह खुद डर-डर कर कभी अमेठी से वायनाड और कभी वायनाड से रायबरेली जा रहे हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा राहुल गांधी अपनी बहन को भी न्याय नहीं दिला पाए। उम्मीदवारों की लिस्ट में कहीं भी प्रियंका गांधी का नाम नहीं आया है। ये दिखाता है कि कहीं न कहीं कांग्रेस पार्टी में कुछ न कुछ चल रहा है।

राहुल यह हार भूल नहीं पाएंगे- केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी

रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उम्मीदवारी पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राहुल गांधी की रायबरेली से एसी हार होगी और वे उस हार को अपने पूरे जीवन में कभी नहीं भूला पाएंगे।

वहीं केंद्रीय मंत्री और पोरबंदर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनसुख मंडाविया ने कहा कि किसी को कहां से चुनाव लड़ना है ये हर व्यक्ति का अधिकार है। लेकिन अमेठी से राहुल गांधी भाग रहे हैं इसका मतलब है कि उनको अमेठी और उत्तर प्रदेश की जनता पर विश्वास नहीं है। इसलिए उन्हें भागना पड़ रहा है।

माहौल मोदीमय है, राहुल की हार तय- CM मोहन यादव

रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उम्मीदवारी पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी को लेकर जिस तरह का माहौल बना है, वही कारण है कि कांग्रेस पहले तो तय नहीं कर पा रही थी कि क्या करना चाहिए।

मोहन यादव ने कहा कि पिछली बार राहुल गांधी अमेठी से हारकर केरल की तरफ भागे थे। अब वायनाड से हार की आशंका देखते हुए रायबरेली आ गए। मगर उत्तर प्रदेश का माहौल मोदीमय हो चुका है। हम पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ने जा रहे हैं। रायबरेली की जनता भी राहुल गांधी का इंतजार कर रही है कि कांग्रेस ने पीएम मोदी के बारे में जो भी हल्की बातें कही हैं उसका हिसाब उन्हें देना पड़ेगा।