नशीले पदार्थों और अपराधिक वारदातों को अंजाम देने वालों हो जाओ सावधान

नशीले पदार्थों और अपराधिक वारदातों को अंजाम देने वालों हो जाओ सावधान

Drug-Related Activities and Criminal Acts

Drug-Related Activities and Criminal Acts

इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम को बड़ी कामयाबी।

पुलिस ने हेरोइन की सप्लाई करने वाले ड्रग तस्कर को किया काबू।

पकड़े गए आरोपी तस्कर के कब्जे से 10.40 ग्राम हेरोइन बरामद।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Drug-Related Activities and Criminal Acts: पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया और यूटी पुलिस के डीजीपी डॉक्टर सागर प्रीत हुडा द्वारा यूटी पुलिस को निर्देश दे रखे है कि शहर को ड्रग फ्री बनाना है।उनका पूरा प्रयास है कि शहर को ड्रग फ्री और अपराध मुक्त बनाया जाए।जिसके चलते यूटी पुलिस आदेशों की पालना करते हुए शहर में ड्रग तस्करो के खिलाफ लगातार अभियान चला रखा है।और पुलिस ड्रग तस्करो की धरपकड़ भी कर रही है। वही थाना 39 के प्रभारी ने आदेशों की पालना करते हुए और एरिया में ड्रग की तस्करी करने वाले एक आरोपी ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपी की पहचान स्मॉल फ्लैट्स मलोया निवासी 22 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है।पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 10.40 ग्राम हेरोइन बरामद की है।पकड़े गए आरोपी तस्कर को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पता चला कि यूटी पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर के दिशा निर्देशों के चलते थाना 39 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह अन्य पुलिस पार्टी के साथ शुक्रवार रात करीब सवा 9 बजे एरिया में पेट्रोलिंग कर रहे थे। पेट्रोलिंग के दौरान जब पुलिस सैक्टर 38 स्थित डिस्पेंसरी के पास पहुंची तो पुलिस ने शक के आधार पर उक्त आरोपी को रोककर पूछताछ के दौरान उसकी तलाशी ली तो पुलिस को उसके कब्जे से 10.40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वही थाना 39 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार का कहना है कि एरिया में ड्रग की सप्लाई और अपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले अब सावधान हो जाए।अगर किसी अपराधी में किसी भी वारदात को अंजाम दिया तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। बता दे कि इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम ने थाना 31 में रहते हुए अपराधिक वारदातों और नशील पदार्थों की सप्लाई करने वालों के अलावा कई महत्वपूर्ण मामलों को सुलझाया था।