​लाडवा मंडी से गेहूं लदा ट्रक पार: 438 बैग के साथ चोर फरार; ₹5.5 लाख का नुकसान

​लाडवा मंडी से गेहूं लदा ट्रक पार: 438 बैग के साथ चोर फरार; ₹5.5 लाख का नुकसान

Truck carrying wheat crosses Ladwa Mandi

Truck carrying wheat crosses Ladwa Mandi

लाडवा अनाज मंडी से 438 बैग गेहूं लदा ट्रक चोरी, 5.5 लाख का नुकसान

सुबह 6 बजे आढ़ती की दुकान के बाहर से ले गया चोर, पुलिस खंगाल रही CCTV

कुरुक्षेत्र/लाडवा,(vikash) 3 मई: लाडवा अनाज मंडी से गेहूं के 438 बैग से लदा ट्रक चोरी हो गया। ट्रक में करीब साढ़े 5 लाख रुपए का गेहूं था। वारदात शनिवार सुबह करीब 6 बजे आढ़ती की दुकान के बाहर से हुई।

आढ़ती नरेश कुमार ने बताया कि मंडी में उनकी 88 नंबर दुकान है। 2 मई की रात लेबर ने ट्रांसपोर्टर के ट्रक HR55H 4229 में 438 कट्टे गेहूं लोड किए थे। सुबह वजन कराकर गोदाम भेजना था। सुबह 7 बजे दुकान पहुंचे तो ट्रक गायब मिला।

ड्राइवर कमल लाल को फोन किया तो उसने बताया कि ट्रक लोड होने के बाद वह यमुनानगर अपने घर चला गया था। सुबह आकर वजन कराना था। लेकिन ट्रक मौके पर नहीं था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मार्केट कमेटी के दफ्तर में CCTV फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि सुबह 6 बजे के आसपास चोर ट्रक लेकर फरार हुआ। ट्रांसपोर्टर को भी सूचना दे दी गई है। जांच जारी है।