Foods reduce Bloating: पेट फूलने की परेशानी से तुरंत छुटकारा दिलाएंगे के ये 3 देसी नुस्‍खे

Foods reduce Bloating: पेट फूलने की परेशानी से तुरंत छुटकारा दिलाएंगे के ये 3 देसी नुस्‍खे

Foods reduce Bloating

Foods reduce Bloating

नई दिल्ली। Foods Reduce Bloating: ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या, जिसके कई कारण हो सकते हैं। लेकिन ये समस्या अनहेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल फॉलो करने वालों में ज्यादा देखने को मिलती है। सबसे पहले तो जान लें ये समस्या होती क्यों है? छोटी आंत में गैस भर जाने की वजह से पेट फूलने की समस्या होती है। पेट भारी-भारी सा लगता रहता है। इसके अलावा कई बार ब्लोटिंग हॉर्मोनल प्रॉब्लम्स, शराब के सेवन और महिलाओं में पीरियड्स की गड़बड़ी की वजह से भी होती है। तो अगर आपको भी इस प्रॉब्लम ने बहुत ज्यादा परेशान कर रखा है, तो यहां दिए गए फूड आइटम्स को करे अपनी डाइट में शामिल। 

सौंफ

खाने के बाद सौंफ का सेवन जरूर करें। इससे पेट फूलने और गैस दोनों ही समस्याओं में लाभ मिलता है। सौंफ में फाइबर मौजूद होता है जो भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें एनेथोल और एस्ट्रैगोल जैसे एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आंतों की मसल्स को आराम देते हैं।

अदरक

अदरक में भी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो ब्लोटिंग और गैस की समस्या से राहत दिलाते हैं। अदरक में जिंगिबैन नामक पाचक एंजाइम होता है, जो शरीर को प्रोटीन को अवशोषित करने में मदद करता है। साथ ही साथ ब्लोटिंग को भी कम करता है।

नींबू

खाने के बाद नींबू पानी का सेवन भी पेट की कई सारी समस्याओं में लाभकारी है। नींबू के सेवन से इनडाइजेशन यानी अपच की समस्या भी दूर रहती है। 

दही

दही में प्रोबायोटिक्स होता है, जो पेट के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करते हैं जिससे पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर रहती हैं। साथ ही साथ पेट फूलने की भी समस्या से छुटकारा मिलता है। तो अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो उनके लिए प्रोबायोटिक्स युक्त फूड आइटम्स काफी फायदेमंद होते हैं। प्रोबायोटिक्स में ग्रीक योगर्ट भी काफी फायदेमंद है।