There will be rain again in Haryana, yellow alert issued

हरियाणा में फिर होगी बारिश, यलो अलर्ट जारी

undefined

There will be rain again in Haryana, yellow alert issued

हरियाणा में ठंड का दौर लगातार जारी है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली। पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में तेज गिरावट आई है और अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।


 इन जिलों में कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार आज हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह (मेवात), फतेहाबाद और सिरसा जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
इन क्षेत्रों में दृश्यता काफी कम रह सकती है, जिससे वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


 इन जिलों में कोई मौसम चेतावनी नहीं

वहीं अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, कैथल और सोनीपत जिलों के लिए फिलहाल कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।


आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक पंचकूला और यमुनानगर के आसपास हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके बाद 26 जनवरी से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 27 जनवरी को हरियाणा के अधिकांश इलाकों में बारिश होने के आसार हैं।