भाजपा उम्मीदवार मलिक समर्थकों और निर्दलीय उम्मीदवार ममता के समर्थकों के बीच हाथा पायी

भाजपा उम्मीदवार मलिक समर्थकों और निर्दलीय उम्मीदवार ममता के समर्थकों के बीच हाथा पायी

the-bolero-driver-hit-7-to-8-people-and-fled-from

There was a scuffle between supporters of BJP candidate

पंचकूला । नगर निगम चुनाव में मतदान में अभी कुछ दिन शेष हैं, लेकिन चुनावी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। इसी बीच शनिवार देर रात वार्ड नंबर 9 से मारपीट और तनाव का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 9 को पहले से ही संवेदनशील वार्ड माना जाता रहा है, ऐसे में इस घटना ने प्रशासन और चुनाव आयोग की चिंता बढ़ा दी है। मौके से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा उम्मीदवार हरेंद्र मलिक के समर्थकों और निर्दलीय उम्मीदवार ममता रविकांत स्वामी तथा उनके पति रविकांत स्वामी के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आई हैं।

घटना के बाद दोनों गुटों के समर्थक सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव नजदीक आते ही वार्ड में राजनीतिक तनाव लगातार बढ़ रहा था और शनिवार रात यह तनाव हिंसक झड़प में बदल गया। वार्ड 9 से निर्दलीय प्रत्याशी ममता रविकांत स्वामी ने आरोप लगाते हुए बताया कि एत होमगार्ड जवान जो कि भाजपा प्रत्याशी का रिश्तेदार है व एक अन्य अमन नामक शख्स ने मेरे बेटे से मारपीट की और उस पर हमला किया।हमने उनसे कहा था कि जिन्होंने मारपीट की है उनसे मांफी मंगवा दो हम चले जाएंगे। मेरे बेटे को अंदर बिठा दिया। भाजपा प्रत्याशी की पत्नी व उसके समर्थकों ने मारपीट की, जिसमें मेरे भाई योगेश का सिर फोड़ दिया। बेटे के सिर और पेट में चोटें आई है। अस्पताल में बेटे से सिर का सिटीस्कैन करवाया गया है। अभी रिपोर्ट आनी बाकी है। इस मामले में जब भाजपा पार्षद उम्मीदवार हरेंद्र मलिक से बातचीत की गई तो उन्होंने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। मलिक ने आरोप लगाया कि उनके चुनाव कार्यालय में कुछ लोग जबरन घुस आए थे, जिसके बाद स्थिति बिगड़ी।