देश व प्रदेश में एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं, कांग्रेस दुष्प्रचार कर रही है : मोहन लाल बड़ौली

देश व प्रदेश में एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं, कांग्रेस दुष्प्रचार कर रही है : मोहन लाल बड़ौली

No Shortage of LPG Cylinders in the Country

No Shortage of LPG Cylinders in the Country

मोहन लाल बड़ौली की जनता से अपील- कांग्रेस द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों से सावधान रहें

चंडीगढ़, 12 मार्च। No Shortage of LPG Cylinders in the Country: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रदेश में एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दुष्प्रचार फैला रही है। श्री बड़ौली ने प्रदेशवासियों से कांग्रेस द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम विभाग ने भी स्पष्ट कर दिया है कि देश में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं हैं, ईंधन पर्याप्त मात्रा में मौजूद है। श्री बड़ौली ने कहा कि दुनिया के देश युद्ध से जूझ रहे हैं, लेकिन हमारा देश तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भारत की तरक्की हजम नहीं हो रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी साफ कहना है कि देश में घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति पर कोई संकट नहीं है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह गैस का संकट नहीं, बल्कि कांग्रेस द्वारा फलाई जा अफवाह और जमाखोरी से पैदा किया गया कृत्रिम संकट है। सरकार के पास पर्याप्त स्टॉक है, लेकिन विपक्ष के लोग पैनिक फैलाकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। श्री बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में नायब सैनी सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को रसोई गैस के लिए कोई समस्या नहीं होने देगी।

श्री बड़ौली ने कहा कि विपक्षी पार्टियों के लोग जानबूझकर भय और भ्रम का माहौल बना रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब िंसह सैनी ने भी जनता को विश्वास दिलाया है कि लोग घबराएं नहीं, सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए कांग्रेस के नेता घरेलू गैस की कमी का झूठा नेरेटिव लोगों के बीच फैला रहे हैं।

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को ना जनता की फिक्र है और ना ही देश की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी तो विदेशों में जाकर भी भारत का अपमान करते हैं। कांग्रेस की फितरत देश को अपमानित करना और लोगों को भ्रम में डालना है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति को प्राथमिकता दे रही है।

कांग्रेस को घेरते हुए श्री बड़ौली ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस का शासन लोगों ने देखा है। गैस कनेक्शन के लिए लोगों को वर्षों तक इंतजार करना पड़ता था। गैस गोदामों के पास लंबी-लंबी लाइनें लगी रहती थी। घंटों खड़े रहने के बाद भी लोगों को गैस का सिलेडर नहीं मिलता था। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद मोदी सरकार ने सिस्टम बनाकर गैस सिलेंडर को घर-घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की और आज घरों तक सिलेंडर पहुंच रहे हैं। 

मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के समय 2014 तक एलपीजी कवरेज लगभग 55 प्रतिशत था, आज मोदी सरकार ने इसे लगभग 99 प्रतिशत तक पहुंचा दिया है। कांग्रेस के समय सिफारिश से गैस कनेक्शन मिलते थे, लेकिन मोदी सरकार में गैस कनेक्शन तुरंत मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुद्दाविहीन हो चुकी है, इसलिए कांग्रेस के पास सिर्फ विरोध करना ही रह गया है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, सरकार के गैस का पर्याप्त स्टॉक है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। हर घर की रसोई में गैस सिलेंडर हो इसके लिए मोदी और नायब सरकार पूरी ताकत से काम कर रही है।