ग्रेटर नोएडा शादी समारोह में चोरी: मेहमान बनकर आया चोर, पर्स और मोबाइल लेकर फरार
Theft at Greater Noida Wedding
ग्रेटर नोएडा। Theft at Greater Noida Wedding, बीटा दो कोतवाली क्षेत्र में एक शादी समारोह में मेहमान बन कर पहुंचा चाेर महिला का नगदी से भरा बैग और मोबाइल फोन चुरा ले गया। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपित की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
सेक्टर बीटा दो निवासी आरती मित्रा 15 अप्रैल को क्षेत्र के ग्रैंड हेरिटेज रिसॉर्ट में एक शादी समारोह में शामिल होने गईं थी। उनका कहना है कि रात करीब 10.15 अपना पर्स साइड में रख कर स्टेज पर गईं थी। कुछ देर बाद स्टेज से उतर कर पर्स उठाने पहुंचीं तो गायब था। स्वजन के साथ काफी तलाश करने के बाद भी पर्स नहीं मिला।
नकदी समेत इतने समान चोरी
पर्स में 70 हजार रुपये नगद, मोबाइल फोन, जरूरी कागजात और घर की चाबियां रखीं थी। घटना की जानकारी पर बैंक्वेट हाल के कर्मचारियों को देकर सीसीटीवी फुटेज में आरोपित काली शर्ट पहन कर शादी समारोह में मेहमानों की तरह घूमते दिख रहा है। स्टेज के पास काफी देर तक खड़े रहने के बाद चुपके से पर्स चोरी कर फरार हो रहा है।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया मामला संज्ञान में है। जल्द ही आरोपित की पहचान कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।