माफिया के साम्राज्य पर चलेगा विकास का पहिया: प्रयागराज में बसेगी भव्य टाउनशिप

माफिया के साम्राज्य पर चलेगा विकास का पहिया: प्रयागराज में बसेगी भव्य टाउनशिप

The Wheel of Development Will Roll Over the Mafia Empire

The Wheel of Development Will Roll Over the Mafia's Empire

 प्रयागराज। The Wheel of Development Will Roll Over the Mafia's Empire, माफिया अतीक अहमद और अशरफ तथा दोनों के एसोसिएट्स द्वारा कब्जा की गई जमीन पर टाउनशिप बसाने की तैयारी की जा रही है। शहर पश्चिमी क्षेत्र में जिला प्रशासन इनकी करोड़ों रुपये कीमत की जमीन कुर्क कर प्रयागराज विकास प्राधिकरण को सौंपेगा।

प्रशासन माफिया की कब्जा वाली जमीन को चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर चुका है। फिलहाल, दो गांवों की जमीन की रजिस्ट्री पर रोक लगा दी गई है, जिससे इन गांवों में भूमि की खरीद-फरोख्त ठप पड़ी है।

अतीक और अशरफ के मारे जाने के बाद शहर पश्चिमी क्षेत्र के कसारी-मसारी, कटहुला गौसपुर, एनुद्दीपुर व शाह पीपल गांव में कब्जे की काफी संख्या में संपत्तियों का पता चला था। जिसके बाद कटहुला गौसपुर और एनुद्दीनपुर में सभी तरह की संपत्तियों की रजिस्ट्री पर अगले आदेश तक के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था।

अब जिला प्रशासन सभी जमीन को चिन्हित करने की कवायद में जुटा है, जिसके बाद सदर तहसील की ओर से जमीन को कुर्क किया जाएगा, फिर अटैचमेंट कराने की कार्यवाही होगी। इन गांवों की सभी संपत्तियों की खतौनी निकाल ली गई है, जिसमें संदिग्ध संपत्तियों की नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक व लेखपालों की टीमे जांच कर रही हैं।

माफिया की जमीन पर टाउनशिप बसाने की जल्द ही प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें प्लाट, डुप्लेक्स और अपार्टमेंट का निर्माण किया जाएगा। प्रशासन के मुताबिक अतीक अहमद, अशरफ तथा इनके गुर्गों और इनसे जुड़े लोगों ने बड़ी संख्या में संपत्तियों पर कब्जा कर करीबियों के नाम करा दिया था। कई सरकारी संपत्ति पर भी कब्जा किया गया था, जिसे मुक्त करा दिया गया है।

माफिया के कब्जे की इन गांवों में जमीन का अटैचमेंट ऑर्डर देने के लिए प्रशासन से कहा गया था लेकिन अब तक इस बारे में सूचना दी जा सकी है। इन गांवों की रजिस्ट्री को लेकर बेहतर सतर्कता बरती जा रही है। जिन गांवों में रजिस्ट्री पर रोक है, वहां निगरानी भी चल रही है।  --राकेश चंद्रा, एआईजी स्टांप