महिला सशक्तिकरण का 'यूपी मॉडल': योगी बोले- "प्रदेश में महिला श्रम शक्ति 12% से बढ़कर 36% हुई"
The 'UP Model' of Women's Empowerment
गोरखपुर। The 'UP Model' of Women's Empowerment, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वर्ष 2017 के बाद बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों के चलते प्रदेश में महिला श्रम शक्ति 12 प्रतिशत से बढ़कर 36 प्रतिशत के पार पहुंच गई है।
उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की सुरक्षा का सबसे बड़ा मानक यही होता है कि महिलाएं बिना भय के घर से बाहर निकलकर शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। बीते नौ वर्ष यूपी में यह संभव हो सका है। मुख्यमंत्री बुधवार को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 144 बेड के महिला हास्टल के भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में 4.67 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित साइबर फोरेंसिक रिसर्च लैब का उद्घाटन किया, रिसर्च एक्सीलेंस पुरस्कार वितरित किए तथा एक पुस्तिका का अनावरण भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर बड़े शहर में कामकाजी महिलाओं के लिए श्रमजीवी महिला छात्रावास का निर्माण करा रही है, ताकि बेटियां सुरक्षित वातावरण में रहकर शिक्षा और रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें।