संभल में वायरल वीडियो का सच: कांवड़ यात्रा का दृश्य, ईद से जोड़कर किया गया भ्रामक प्रचार

संभल में वायरल वीडियो का सच: कांवड़ यात्रा का दृश्य, ईद से जोड़कर किया गया भ्रामक प्रचार

The Truth Behind the Viral Video in Sambhal

The Truth Behind the Viral Video in Sambhal

संभल। The Truth Behind the Viral Video in Sambhal, कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करते हुए जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पेंसिया व पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के एक पुराने वीडियो को नमाजियों पर पुष्प करते हुए दर्शाया गया है। जबकि वह वीडियो कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा करते हुए दिख रहा है।

एसपी बोले- नहीं हुआ ऐसा कोई कार्यक्रम, कांवड़ यात्रा के दौरान की वीडियो

बता दें कि पिछले साल कांवड़ यात्रा के दौरान एसपी और डीएम ने बहजोई इलाके में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की थी। जिसके वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर मौजूद हैं। इस क्रम में शनिवार को दोनों अधिकारियों के उस वीडियो को ईद से जोड़ते हुए इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया है।

वीडियो वायरल करने वाले ने लिखी ये बात

प्रसारित करने वालों ने लिखा है कि संभल में डीएम एसपी ईद पर नमाज पढ़ने के लिए जा रहे नमाजियों पर पुष्प वर्षा कर रहे हैं। इस मामले में एसपी ने बताया कि वीडियो पुराना है। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की गई थी। अब गलत तरीके से कौन इस वीडियो को प्रसारित कर रहा है। उसकी जांच कराई जा रही है।