हिमाचल प्रदेश में 'तीसरे विकल्प' की दस्तक: 2027 के रण के लिए बिछने लगी बिसात

हिमाचल प्रदेश में 'तीसरे विकल्प' की दस्तक: 2027 के रण के लिए बिछने लगी बिसात

Ramlal-Markandey-1773227189256_v

The 'third option' is emerging in Himachal Pradesh

हमीरपुर। The 'third option' is emerging in Himachal Pradesh, हिमाचल प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर तीसरे राजनीतिक विकल्प की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इसमें कई पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक एवं नेता शामिल बताए जा रहे हैं। प्रदेश में जल्द ही तीसरा मोर्चा खड़ा होकर अपनी अलग पार्टी बनाएगा, इसके लिए प्रयास सभी जिलों में तेज हो गए हैं।

हर ब्लॉक और जिला स्तर पर संगठन को खड़ा करने के जिम्मे की बागडोर लाहुल स्पीति से पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंडेय संभाले हुए हैं। वह भाजपा से विधायक रहे हैं। हमीरपुर में अपने दो दिन के प्रवास के दौरान मार्कंडेय ने कई नेताओं से मीटिंग कर चर्चा की है।

वह प्रदेशभर का दौरा करते हुए असंतुष्ट नेताओं को साथ चलाने में लगे हुए हैं, जिसके बाद औपचारिक रूप से तीसरा मोर्चा बनाने की घोषणा की जाएगी। मार्कंडेय ने हमीरपुर में पूर्व विधायकों से भी बैठक की है। हालांकि इस सारी प्रक्रिया को पूरी तरह से गुप्त रखा जा रहा है और समय आने पर ही इसकी बड़ी घोषणा करने की एक मंच से तैयारी की जा रही है। गत दिनों कुल्लू में हुई करीब 48 नेताओं की गुप्त बैठक में भाजपा और कांग्रेस से नाराज चल रहे कई नेताओं ने भाग लिया।

किसी एक चेहरे को आगे नहीं किया जाएगा

असंतुष्टों द्वारा यह निर्णय लिया गया कि तीसरे मोर्चे को मजबूत आधार देने के लिए पहले ब्लॉक और जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं का नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इसके बाद ही नेतृत्व को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा। बैठक में शामिल कई नेताओं का अपने-अपने क्षेत्रों में अच्छा जनाधार बताया जा रहा है।

तीसरे मोर्चे पर खुलकर बोले मार्कंडेय

हमीरपुर में दैनिक जागरण से बातचीत में डॉ. रामलाल मार्कंडेय ने कहा कि जल्द ही तीसरा मोर्चा संगठनात्मक रूप के साथ खड़ा होगा। हिमाचल के हितों को लेकर पार्टी एक मेनिफेस्टो भी चुनाव में जारी करेगी, ताकि दोनों पार्टियों से हताश हो चुके लोगों को एक नई उम्मीद मिल सके। जीतने की संभावना रखने वाले लोगों पर काम किया जाएगा, ताकि हिमाचल को एक बेहतर नया विकल्प मिल सके। हर जिला से भाजपा व कांग्रेस नेताओं से संपर्क किया जा रहा हैं तथा तीसरे विकल्प की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

स्वर्गीय जगदेव चंद ठाकुर के घर भी पहुंचे मार्कंडेय

तीसरे राजनीतिक विकल्प की तलाश में जुटे पूर्व मंत्री राम लाल मार्कंडेय बुधवार को सुबह करीब 10 बजे स्वर्गीय जगदेव चंद ठाकुर के घर पहुंचे और उनके बेटे पूर्व विधायक नरेन्द्र ठाकुर से मिले। दोनों नेताओं के बीच काफी लंबे समय तक हिमाचल की राजनीति को लेकर चर्चा हुई हैं।

अनिल धीमान और कमलेश से भी साधा संपर्क

पूर्व मंत्री राम लाल मार्कंडेय इससे पहले पूर्व शिक्षा मंत्री ईश्वर दास धीमान के घर पहुंचे और उनके बेटे पूर्व विधायक अनिल धीमान के साथ भी उन्होंने वर्ष 2027 में होने वाले चुनावों को लेकर गहन मंत्रणा की हैं। यही नहीं उन्होंने पूर्व विधायक कमलेश कुमारी से संपर्क साधने का प्रयास किया है।

बड़सर के पूर्व विधायक बलदेव से भी संपर्क साधा

पूर्व मंत्री ने बड़सर के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा से भी हमीरपुर दौरे के दौरान संपर्क साधा है तथा अभी से ही तीसरे विकल्प के बारे में राय मांगी हैं। इस तरह नादौन के वरिष्ठ नेता रघुवीर ठाकुर व अन्य कुछ नेताओं के साथ भी संपर्क साधा है। 

सरकाघाट भी पहुंचे

दोपहर बाद राम लाल मार्कंडेय सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कर्नल इंद्र सिंह के घर पहुंचे उनसे मंत्रणा की है। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र भाजपा व कांग्रेस के पूर्व विधायकों से भी संपर्क साधा है और उनकी राय भी ली है।