बजट और 'कुंवारेपन' का प्रदेश को लाभ: सीएम योगी ने वित्त मंत्री खन्ना पर ली चुटकी

बजट और 'कुंवारेपन' का प्रदेश को लाभ: सीएम योगी ने वित्त मंत्री खन्ना पर ली चुटकी

The State Benefits from the Budget

The State Benefits from the Budget—and 'Bachelorhood'

लखनऊ। The State Benefits from the Budget—and 'Bachelorhood' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के कुंवारे होने पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि खन्ना जी के कुंवारे रहने का फायदा प्रदेश को मिल रहा है, जिन्होंने यूपी के विकास के लिए इस बार नौ लाख 12 हजार करोड़ रुपये को बजट बनाया है।

योगी ने कहा, ''''हमारी सरकार को नौ वर्ष हो गए है। एक अप्रैल से वित्तीय वर्ष शुरू होगा तो हमने प्रदेश के विकास के लिए नौ लाख 12 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। इसमें खन्ना जी (सुरेश कुमार खन्ना) का कुंवारा रहने भी आपके लिए लाभदायक है, जिन्होंने नौ लाख 12 हजार करोड़ रुपये का बजट बनाया है। खन्ना जी कह रहे थे कि अगर मैं इस कार्यक्रम में बोलता तो गाना जरूर सुनाता।