‘है जवानी तो इश्क होना है’ का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज, पत्नी और गर्लफ्रेंड के डबल-ट्रबल में फंसे वरुण धवन

‘है जवानी तो इश्क होना है’ का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज, पत्नी और गर्लफ्रेंड के डबल-ट्रबल में फंसे वरुण धवन

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Trailer Release

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Trailer Release

हैदराबाद: Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Trailer Release: वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जवानी तो इश्क होना है का आज 23 मई को मजेदार और रोमांटिक ट्रेलर रिलीज हो गया है. वरुण धवन फिल्म में दो लड़कियों संग रोमांस करने जा रहे हैं. ट्रेलर में फिल्म की पूरी कहानी बयां हो गई है. अब दर्शकों को देखना यह होगा कि वरुण इस डबल ट्रबल से बाहर कैसे निकलेंगे. फिल्म की कहानी पति और पत्नी और 'वो' (बाहरवाली) के इर्द गिर्द घूमने वाली है. चलिए जानते हैं आखिर कैसा है है जवानी तो इश्क होना है का ट्रेलर.

ट्रेलर निकला डबल ट्रबल

है जवानी तो इश्क होना है का ट्रेलर 3.15 मिनट का है, लेकिन शुरू से लेकर अंत तक खुद से बांधे रखता है. ट्रेलर की शुरुआत रोमांटिक मोड से शुरू होकर सीधी कोर्ट जा पहुंचती है. वरुण और मृणाल फिल्म में पति-पत्नी हैं और पूजा हेगड़े वो है यानी बाहरवाली. मृणाल को पति से शिकायत है कि वह उसे बहुत प्यार करता है. वरुण अदालत में जज को बताते हैं वह पिता बनना चाहता है.

इसके बाद वरुण की जिंदगी में बतौर बाहरवाली पूजा हेगड़े की एंट्री होती है, जो कि बड़े और बदमाश टाइप खानदान से है. पूजा के भाई का रोल एक्टर जिम्मी शेरगिल ने किया है. कहानी मुंबई से शुरू होकर लंदन पहुंचती है. वरुण बाहरवाली के साथ लंदन में एन्जॉय कर रहे होते हैं कि उनकी पत्नी बानी यानि मृणाल उन्हें वहां पहुंचकर सरप्राइज देती है.

दोनों प्रेग्नेंट और एक ही अस्तपाल में डिलीवरी

अब वरुण की परीक्षा यहां शुरू होती है, क्योंकि घरवाली और बाहरवाली एक ही समय प्रेग्नेंट हो गई हैं और दोनों बच्चों के बाप वरुण धवन है. अब और भी चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों की डिलीवरी एक ही अस्पताल में होने जा रही है. वहीं, फिल्म में मनीष पॉल, चंकी पांडे, राकेश बेदी जैसे कलाकार कॉमेडी का तड़का लगा रहे हैं. फिल्म में मौनी रॉय एक्टर वरुण धवन की नकली मां के रोल में नजर आने वाली हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर छा गया है और यूजर्स ने कहा है कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होने वाली है.

है जवानी तो इश्क होना है का निर्देशन खुद वरुण धवन के पिता और दिग्गज फिल्म डायरेक्टर डेविड धवन ने किया है. फिल्म आगामी 5 जून को रिलीज होने जा रही है.